विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं उत्तराखंड के उभरते क्रिकेटर लक्ष्य राय? जिनकी कप्तानी में खेलेंगे द्रविड़ और सहवाग के बेटे

Published: Fri, 28 Aug 2026 04:47 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया में सितंबर से शुरू हो रही अंडर-19 वनडे क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हल्द्वानी के लक्ष्यराय ...और पढ़ें

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया के कप्तान बनाए गए लक्ष्यराय चंदानी के साथ कमल पपनै। सौ. स्वयं

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया के कप्तान बनाए गए लक्ष्यराय चंदानी के साथ कमल पपनै। सौ. स्वयं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। आस्ट्रेलिया में अंडर-19 वनडे क्रिकेट सीरीज सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम की कमान लक्ष्यराय चंदानी को सौंपी गई है। लक्ष्य की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल हल्द्वानी से हुई है।

साथ ही उन्होंने कमलुवागांजा स्थित जीएनजी अकादमी में रहकर कोच अभिषेक कुमार की निर्देशन में प्रशिक्षण लिया है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार की पिच पर प्रशिक्षित होने और मैदान की राणनीति सीखने के बाद अब वे जीत का लक्ष्य लेकर आस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

क्ष्यचंदानी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया था दिल 

उनके कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि भारतीय अंडर- 19 टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान उपकप्तान लक्ष्यचंदानी ने शानदार प्रदर्शन कर दिल जीत लिया था। यहां लक्ष्य ने वनडे मैच में दो अर्द्धशतक, टेस्ट मैच में एक दोहरा शतक और एक शतक जमा था। आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी और मल्टी डेज मैचों में उपकप्तान बनाया गया। इस टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के पुत्र भी शामिल हैं।

उनको जिम्मेदारी मिलने पर बीसीसीआइ के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा, सीएयू के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा, कमल पपनै, हर्ष गोयल, दिग्विजय कनवाल, पूजा कांडपाल, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, नितिन मौर्य ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका, आयरलैंड को रौंदकर सीरीज पर किया शानदार कब्जा