विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, हल्द्वानी-पिथौरागढ़ को मिले नए डीएफओ

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:01 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 01:10 PM (IST)

उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं, जिसमें दीपक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले हो गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस ) के अधिकारी दीपक सिंह और आदित्य रत्न का करीब दो महीने में दोबारा तबादला हो गया है।

दीपक सिंह को अब पिथौरागढ़ डिवीजन का डीएफओ बनाया गया है, जबकि आदित्य रत्न को हल्द्वानी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग का कार्यभार अब आईएफएस राहुल मिश्रा संभालेंगे। वह इससे पहले कार्बेट टाइगर रिजर्व में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें- फिर चर्चा में उत्तराखंड के आईएफएस संजीव चतुर्वेदी, मांगी सूचना... विभाग ने किया इनकार

अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला

दीपक सिंह का पांच अगस्त को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी वन प्रभाग में तबादला किया गया था। अब उन्हें वहां से पिथौरागढ़ डिवीजन भेजा गया है।

इसकी वजह यह बताई गई कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता, प्रशासनिक आवश्यकता और अधिकारी के कार्यानुभव को देखते हुए तय कार्यकाल पूरा होने से पहले ट्रांसफर किया जा रहा है। इसी तरह आदित्य रत्न का भी अगस्त में बागेश्वर से पिथौरागढ़ डिवीजन में भेजा गया था। अब उनको पिथौरागढ़ से हल्द्वानी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सूचना आयोग का बड़ा फैसला, आईएएस-आईएफएस भ्रष्टाचार मामलों की फिर होगी जांच

आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए मिले अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रशासनिक हित में उनके तबादले का निर्णय लिया गया है। इसी तरह राजाजी नेशनल पार्क की डिप्टी डायरेक्टर पंडित शिरीन संजय का तबादला कार्बेट टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर के रूप में किया गया है। वहीं अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का भी कार्यभार दिया गया है।