विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: जंगल की आग बुझाते वक्त खाई में गिरा वन कर्मचारी, मौत

Published: Fri, 24 Apr 2026 02:44 PM (IST)

नैनीताल के स्नोव्यू में एक अस्थायी वन कर्मचारी आनंद लाल की सरकारी क्वार्टर के सामने पत्ते साफ करते समय खाई में गिरने से मौत हो गई।

पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। फाइल

पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। फाइल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। जंगलों की आग व वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच शहर के ऊंचाई बाले क्षेत्र स्नोव्यू में एक अस्थायी वन कर्मचारी की सरकारी क्वाटर के आगे पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौत की वजह जंगल की आग बुझाने के दौरान गिरना बताया है जबकि वन वि आग भाग ने इससे इन्कार किया है।

असंतुलित होकर खाई में जा गिरे

वन विभाग के नैनीताल नगरपालिका रेंज के अंतर्गत स्मोव्यू में वन कर्मी आनंद लाल विभागीय क्वाटर में अकेले रहते हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे वह घर के आगे पत्तियों की सफाई कर रहे थे तभी असंतुलित होकर खाई में जा गिरे।

सूचना पर सभासद जीनू पांडे, पूर्व सभासद दीपक भोलू सहित अन्य लोग पहुंचे और गंभीर हालत में आनंद को बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित वन कर्मचारी पहुंच गए। मृतक का पंचनामा भरा जा रहा है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखा गया है। 53 वर्षीय आनंद पुत्र किशन राम अविवाहित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गर्मी के साथ बढ़ रही जंगलों की आग, पांच दिन में खाक हो गया 41.27 हेक्टेयर फॉरेस्ट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सोमेश्वर रेंज में भीषण जंगल की आग, कई गांवों में भारी नुकसान; देर रात काबू