Move to Jagran APP

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : कांग्रेस से बगावत कर सुनीता बाजवा अरविंद केजरीवाल से मिलीं, बाजपुर से लड़ेंगी चुनाव

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 ऊधमसिंहनगर जिले की सीटों पर भी कांग्रेस में बगावत देखने के लिए मिल रही है। बाजपुर सीट पर कांग्रेस से बगावत कर सुनीता बाजवा ने आरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप का दामन थाम लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 11:58 AM (IST)
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : कांग्रेस से बगावत कर सुनीता बाजवा अरविंद केजरीवाल से मिलीं, बाजपुर से लड़ेंगी चुनाव
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा बाजवा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कांग्रेस से बगावत करने वाली पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा बाजवा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष दीपक बाली के साथ मंगलवार देर शाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा में भी महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

loksabha election banner

बाजपुर से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी के चलते इस बार सुनीता टम्टा बाजवा का टिकट काटा गया है। बदलते घटनाक्रम पर आप पूरी तरह से नजर बनाए हुई थी। 2017 में सुनीता कांग्रेस की प्रत्याशी थी और भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य के खिलाफ चुनाव लड़कर 42329 मत प्राप्त किए थे। इस बार कांग्रेस की तरफ से वह प्रबल दावेदार थीं। आखिरी समय में यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी से बाजवा की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

यशपाल को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सुनीता खेमा नाराज हो गया और चुनाव लडऩे का एलान भी कर दिया था। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष दीपक बाली अपना मंगलवार को काशीपुर से नामांकन कराने के बाद बाजवा के साथ सीधे दिल्ली अरविंद केजरीवाल से मिलने को रवाना हो गए। बाली ने कहा कि बाजपुर से सुनीता टम्टा ही हमारी उम्मीदवार होंगी। इधर, सुनीता टम्टा बाजवा ने कहा कि मैं बाजपुर की जनता की सेवा करने के उद्देश्य से आम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.