Move to Jagran APP

असलहे जमा कराना पुलिस कर्मियों के लिए बना चुनौती, जानिए कुमाऊं के जिलों की रिपोर्ट

आदर्श आचार संहिता शुरू होने से पहले ही कुमाऊं में असलहे जमा होने शुरू हो गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व व शहरी क्षेत्र में पुलिस असलहे जमा कर रही है। नैनीताल पुलिस की तत्परता से जिले में 4464 असलहे जमा हो चुके हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:08 PM (IST)
असलहे जमा कराना पुलिस कर्मियों के लिए बना चुनौती, जानिए कुमाऊं के जिलों की रिपोर्ट
चुनाव से पहले असलहे जमा कराना पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है!

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चुनाव से पहले असलहे जमा कराना पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है, मगर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पुलिस इस मामले में कुमाऊं में टाप पर है। यहां पुलिस 5927 में से 4464 असलहे जमा करा चुकी है। कुमाऊं के अन्य जिलों में भी असलहा जमा करने की रफ्तार तेज हुई है।

prime article banner

आदर्श आचार संहिता शुरू होने से पहले ही कुमाऊं में असलहे जमा होने शुरू हो गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व व शहरी क्षेत्र में पुलिस असलहे जमा कर रही है। नैनीताल पुलिस की तत्परता से जिले में 4464 असलहे जमा हो चुके हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 536 लोगों की ओर से असलहे और जमा होने हैं। जिन्हें एक दो दिन में भीतर जमा करा लिया जाएगा। मंगलवार को नैनीताल में पुलिस ने 130 असलहे जमा करवाए। इस कार्य की मानीटरिंग सीधे एसएसपी पंकज भट्ट कर रहे हैं। वह प्रतिदिन अपनी टीम से प्रगति रिपोर्टर तलब कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

कहां कितने असलहे जमा

जिला                   कुल असलहे    जमा

ऊधम सिंह नगर    10136           8052

नैनीताल               5927            4464

पिथौरागढ़             957              672

अल्मोड़ा                1319            902

चम्पावत                778             533

बागेश्वर                 933             640

नोट- (असलहों की संख्या पुलिस क्षेत्र की है)

असलहा जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया क‍ि जिन लोगों ने असलहे जमा नहीं किए हैं। कोतवाली, थाना व चौकी स्तर पर उनके असलहे जमा करवाए जा रहे हैं। असलहा जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.