Nainital News: रामनगर में काल बनकर आई आंधी, पेड़ की चपेट में आने से बच्चे की मौत
रामनगर में मध्य रात्रि आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के ...और पढ़ें

HighLights
मध्य रात्रि आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से हादसा हुआ।
रामनगर के रिंगोडा गांव में 10 वर्षीय बच्चे की मौत।
कानू उपाध्याय पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुआ।
जागरण संवाददाता, रामनगर। मध्य रात्रि आंधी तूफान ने एक बच्चे की जान ले ली। सोमवार मध्य रात्रि एक बजे के करीब तेज आंधी तूफान आया।
इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत वन ग्राम रिंगोडा निवासी कानू उपाध्याय (10) पुत्र प्रकाश उपाध्याय व उसके परिवार के लोग रात में जाग गए। कानू रात में अपने कच्चे घर से बाहर आया। तभी समीप ही वह आंधी से टूटे हल्दू के पेड़ की चपेट में आ गया।
पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग बाहर आए तो कानू पेड़ के नीचे दबा हुआ था। रात में ही अग्निशमन विभाग, वन विभाग व एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सूचना दी गई।
सूचना पर अग्निशमन कर्मी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो घण्टे बाद कटर से पेड़ काटकर शव को निकाला गया। रात में स्वजन ने पंचायतनामा करने से मना कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया। मृतक बच्चा ढिकुली के निजी स्कूल का छात्र था। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाया गया।
