Move to Jagran APP

उत्‍तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जागेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परिवार सहित जागेश्वरधाम पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर परिवार सहित शिवार्चन किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 09:42 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जागेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना
उत्‍तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जागेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना

दन्यां (अल्‍मोड़ा) जेएनएन : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परिवार सहित जागेश्वरधाम पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर परिवार सहित शिवार्चन किया। वह दो दिनों तक जागेश्वर धाम में भ्रमण करेंगे। 
उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य परिवार के साथ रविवार को प्रात: जागेश्वरधाम पहुंचे। मंदिर के प्रबंधक भगवान भट्ट, धाम के पुजारियों और प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रबंधक भट्ट ने डिप्टी सीएम को विभिन्न मंदिरों के दर्शन करवाये। केशव प्रसाद मौर्य ने जागेश्वरधाम में पूर्ण विधि-विधान के साथ शिवार्चन किया। श्रावण के तृतीय सोमवार को भी वे विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। 

loksabha election banner

प्रकृति और आध्यात्म का बेजोड़ संगम है जागेश्वरधाम : मौर्य 
घने देवदार के जंगल के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वरधाम की अनुपम छटा और लोगों की अपार आस्था को देखते हुए उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने इस पावन धाम को प्रकृति का अनमोल उपहार बताते हुए इसे आध्यात्म का संगम बताया। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इस पावन स्थल की सुंदरता को अक्षुण्ण बनाये रखने की अपील की है। प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारी प्रतिनिधि द्वारा मौर्य को विभिन्न मंदिरों की महत्ता बताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा  के दर्शन किए और मंदिर में पत्नी संग पूजा की। इस मौके पर उन्होंने पाताल  भुवनेश्वर गुफा को अद्भुत बताया और कुमाऊं के नैसर्गिक सौंदर्य को अद्वितीय बताया। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के अधिक विस्तार की आवश्यकता बताई ।

पाताल भुवनेश्‍वर में भी सपत्‍नीक की पूजा 
गंगोलीहाट : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पाताल भुवनेश्वर भगुफा देख कर मौर्य खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि आज तक पाताल लोक की बाते केवल किताबों में पढ़ी थी आज पहली बार देखा। उन्होंने इसे अपने जीवन का अलौकिक अनुभव बताते हुए कहा कि इसकी व्याख्या करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं हैं। यहां पर सब कुछ प्राकृतिक हैं मनुष्य द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है। इससे पूर्व मौर्य के यहां पहुंचने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार , तहसीलदार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, बेरीनाग के तहसीलदार राम दत्त्त जोशी, राजस्व निरीक्षक विजय साह, विजय पंत, मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीलम भंडारी व स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। थानाध्यक्ष केसी आर्य के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस बल तैनात था। पाताल भुवनेश्वर का दर्शन करने के बाद मौर्य जागेश्वर रवाना हुए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.