भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से बढ़ा भ्रष्टाचार
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से राज्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बढ़ने के साथ ही माफिया संस्कृति फलफूल रही है।
By Edited By: Published: Sun, 20 May 2018 07:43 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 05:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से राज्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बढ़ने के साथ ही माफिया संस्कृति फलफूल रही है। पार्टी ने हवालबाग में जमीनों तथा राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की लूट के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ने का संकल्प लिया है। साथ ही निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने व राज्य की सियासत में क्षेत्रीय ताकतों की एकजुटता के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया है। रविवार को तल्लीताल धर्मशाला में हुई केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि भाजपा, कांग्रेस की पूंजीवादी व माफिया परस्त सोच की वजह से राज्य का नुकसान हो रहा है। दोनों पार्टियां निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों को जनसेवक के बजाय दलाल बना रही हैं। तिवारी ने कहा कि देश में पर्याप्त ऊर्जा के बाद भी केंद्र सरकार पंचेश्वर बांध बनाने पर आमादा है। इस बांध से राज्य के 134 गांवों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस नीति को किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश मेंक्षेत्रीय ताकतों का महत्व बढ़ रहा है, कर्नाटक चुनाव से यह साबित भी हो चुका है। मोदी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मोर्चो पर विफल रहने का आरोप भी मढ़ा। ये रहे बैठक में मौजूद बैठक में प्रभात ध्यानी, रेखा धस्माना, चंचला बिष्ट, चंपा उपाध्याय, अबीर उर रहमान, प्रेम सुंदरियाल, सुरेंद्र निगल्टिया, कुलदीप मधवाल, प्रकाश जोशी, कौस्तुभानंद, आनंदी वर्मा, हेम पाण्डे, दीवान सिंह थापा, गोपाल असनोड़ा, प्रेम पपनै, खष्टी जोशी, बसंत खनी, क्षितिज तिवारी, अशोक साह, नंदू तिवारी समेत अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें