Move to Jagran APP

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- ढाई लाख प्रवासियाें को प्रदेश सरकार वापस ले आई

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को बाजपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:52 AM (IST)
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- ढाई लाख प्रवासियाें को प्रदेश सरकार वापस ले आई
केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- ढाई लाख प्रवासियाें को प्रदेश सरकार वापस ले आई

बाजपुर, जेएनएन : केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को बाजपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहाड़ी राज्यों को विकसित राज्यों की भांति विकास करने व समानता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

loksabha election banner

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा केंद्र की योजनाओं को भली-भांति धरातल पर उतारा गया है। ढाई लाख लोगों को विभिन्न राज्यों से राज्य में वापस लाया गया। 13 लाख से अधिक लोगों को अंतोदय योजना के तहत लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए तमाम उपाय सराहनीय है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए नलकूप बिल में छूट प्रदान की गई। जिससे बीस हजार किसानों को लाभ हुआ । वहीं स्कूलों को भी लाॅकडाउन पीरियड में फीस नहीं लेने की हिदायत दी गई और तमाम चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया।

उपलब्धियां बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले वर्ष उपलब्धियों में और बढ़ोतरी होनी चाहिए, क्योंकि यह सरकार जनमानस जनता के लिए काम करती है। हम सबका दायित्व है कि हम लोग समस्याओं का समाधान करवाएं। वहीं उन्होंने जड़ी बूटियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहना की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण करवाने सहित केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

इससे पूर्व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। उन्होंने परिवहन व समाज कल्याण विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए संकल्प दिलवाया गया। रैली में मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरदा ने को दी नसीहत, बोले-कोरोना उपयों को ध्यान रख शुरू करें कांवड़ और चारधाम यात्रा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.