उत्तर प्रदेश के सिपाही का हत्यारोपित और 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया
उत्तर प्रदेश के बिकरू कांड के बाद अब बदमाशों पर शामत आई है। ऊधमसिंहनगर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सिपाही की हत्या में शामिल 10 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है।
रुद्रपुर, जेएनएन : उत्तर प्रदेश के बिकरू कांड के बाद अब बदमाशों पर शामत आई है। ऊधमसिंहनगर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सिपाही की हत्या में शामिल 10 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। उसके पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए है।
एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने खुलासा करते हुए बताया 13 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश में तैनात पुलिस कांस्टेबल मयंक कटारिया की विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल मनोज दुबे, उदय वीरेंद्र उर्फ सन्नी, बलजीत उर्फ जोत, गौरव उर्फ मिक्का, वीरेंद्र उर्फ सन्नी के खिलाफ पुलिस ने मृतक मयंक कटारिया के भाई नितेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
गौरफ उर्फ मिक्का उर्फ मोहित चावला पुत्र राजकुमार निवासी पंजाबी कॉलोनी महिंद्रा पार्क दिल्ली हाल निवासी आवास विकास गदरपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर ढाई हजार का इनाम घोषित किया था बीते दिनों डीजी एलओ अशोक कुमार ने गदरपुर पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद हरकत में आई गदरपुर पुलिस ने आरोपित गौरव उर्फ मिक्का को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से 32 बोर की पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किए है। एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने कहा अपराधियों के खिलाफ नरमी दिखाने वाले पुलिस कर्मी थाने में नहीं रह पाएंगे। बताया पिछले पांच दिनों में 231 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ फाइल खोल जांच की जा रही है। पुलिस बाहरी बदमाशों को स्थानीय तौर पर मदद करने वालों के खिलाफ के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी अपराधियो को मदद पहुचाने वाले बक्शे नही जाएंगे।
यह भी पढें
जिस टस्कर हाथी को वन विभाग ने एक दिन पहले किया ट्रेंक्यूलाइज वो काॅर्बेट पार्क में मृत मिला