Move to Jagran APP

सेना भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले बुलंदशहर के दो युवक गिरफ्तार

बनबसा में चल रही सेना भर्ती में शामिल होने के पिथौरागढ़ के स्थाई निवास का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के दो युवक गिरफ्तार हुए है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 05:59 PM (IST)
सेना भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले बुलंदशहर के दो युवक गिरफ्तार
सेना भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले बुलंदशहर के दो युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़, जेएनएन : बनबसा में चल रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए फर्जी अभिलेखों के आधार पर प्रमाण पत्र बनाने पिथौरागढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दो युवकों को पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर के युवाओं के पास पिथौरागढ़ के निकटवर्ती कनारी गांव के स्थायी निवास प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड मिले हैं। दोनों युवाओं ने बुलंदशहर में दो-दो हजार रु पये देकर प्रमाण पत्र बनाए हैं।

loksabha election banner

जब दो युवक तहसील कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे थे उसी समय कोतवाली में एक फोन आया जिसमें यूपी के बुलंदशहर के दो युवाओं द्वारा पिथौरागढ़ के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल ओपी शर्मा,  एसआइ दिनेश चंद्र, प्रियंका मोनी, कां. जगत अधिकारी, मनोज देव के साथ तहसील कार्यालय पिथौरागढ़ के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहित कुमार और बबलू मीना नाम के दो युवाओं को मय फर्जी आधार कार्ड फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों युवकों ने अपने को बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का बताया। पूछताछ पर युवकों ने बताया कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र बुलंदशहर में दो-दो हजार रु पए देकर बनाए हैं। इन प्रमाण पत्रों के सहारे वे पिथौरागढ़ के निवासी बनकर बनबसा में हो रही सेना भर्ती में शामिल होना चाहते थे। भर्ती में स्थायी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है। युवकों द्वारा जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम कनारी पोस्ट नैनी सैनी के पते पर स्थायी निवास और आधार कार्ड बनाया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर धोखेबाजी करने को लेकर कोतवाली में भादवि धारा 420, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस इस तरह के मामलों को लेकर सजग हो चुकी है। जिले की सभी तहसीलों को सूचना दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.