प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में दो संदिग्धों ने मचाई दहशत
प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में घूम रहे दो संदिग्धों ने दहशत फैला दी। लोगों के आइडी मांगने पर घबराया एक संदिग्ध युवक भागने लगा। भागते समय गिरने से उसका सिर फट गया।
By Edited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में घूम रहे दो संदिग्धों ने दहशत फैला दी। लोगों के आइडी मांगने पर घबराया एक संदिग्ध युवक भागने लगा। भागते समय गिरने से उसका सिर फट गया। जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अस्पताल जाते ही दोनों संदिग्ध उल्टा लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। जांच में एक संदिग्ध के पूर्व में भी चोरी की वारदातों में लिप्त होने की पुष्टि हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में दो संदिग्ध युवक घूम रहे थे। शक होने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें रोका तो दोनों खुद को स्थानीय निवासी बताने लगे। लोगों ने आइडी दिखाने के लिए कहा तो दोनों सकपका गए। एक युवक के भागते समय गिरने व सिर से खून बहता देख लोग मानवता दिखाकर घायल समेत दोनों युवक को उपचार के लिए बेस अस्पताल छोड़ गए। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रात ने बताया कि चोर बताकर बेकुसूर को पीटने की अफवाह पर पुलिस अस्पताल व घटनास्थल पर भेजी गई। जांच में पता चला कि दोनों युवक संदिग्ध थे। एक युवक चोरी के मामलों में भी लिप्त रहा है। पूछताछ में लोगों के मारपीट करने की पुष्टि नहीं हुई है। अलबत्ता लोगों को शक के आधार पर किसी को भी नहीं पीटने की हिदायत दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें