अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप इंडोनेशिया में खेलेंगे हल्द्वानी दो खिलाड़ी nainital news
हल्द्वानी के दो होनहार खिलाड़ी इंडोनेशिया में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में हुनर दिखाएंगे।
हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी के दो होनहार खिलाड़ी इंडोनेशिया में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में हुनर दिखाएंगे। भूमिका गौर व नमन जोशी को चैंपियनशिप के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। चैंपियनशिप 25 से 30 नवंबर तक खेली जानी है।
चैंपियनशिप के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम में काठगोदाम की कराटे खिलाड़ी भूमिका गौर बालिकाओं की 59 किलोग्राम से कम भारवर्ग कुमिते व नमन जोशी 30 किलोग्राम से कम भारवर्ग के कुमिते में चुनौती पेश करेंगे। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में हल्द्वानी स्थित नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया में कराटे की बारीकियां सीख रहे हैं। भूमिका सेंट पाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बारहवीं की छात्रा है। पूर्व में भूमिका अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कांटेस्ट दक्षिण कोरिया में टॉप पांच रैंक व राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं, जबकि नमन जोशी उत्तराखंड राज्य, नॉर्थ इंडिया व राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ते हैं। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव व एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि कराटे चैंपियनशिप में भारत के अलावा दस अन्य देशों के 500 खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कौसानी में ट्यूशन से लौट रहे दो बच्चों पर झपटा गुलदार, कुछ दूर तक पीछ भी किया
यह भी पढ़ें : बीएसएनएल जहां दशकों से नहीं लगा पाया मोबाइल टाॅवर जीओ ने चंद महीनों में खड़ा कर दिया