Move to Jagran APP

कुमाऊं में बेरोजगार दो लाख और रोजगार एक हजार को भी नहीं मिला रोजगार

बेरोजगार युवाओं को सालभर जिन रोजगार मेलों का इंतजार रहता है उनपर भी कोरोना भारी पड़ गया है। आलम ये है कि कुमाऊं के छह जिलों में पिछले नौ माह में महज 11 रोजगार मेले लग सके हैं जो कि पिछले साल की तुलना में 85 फीसद कम है

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 11:04 AM (IST)
कुमाऊं में बेरोजगार दो लाख और रोजगार एक हजार को भी नहीं मिला रोजगार
कुमाऊं के सेवायोजन कार्यालयों में वर्तमान में 1,98,757 बेरोजगार पंजीकृत हैं।

हल्द्वानी, भानु जोशी : इस साल कोरोना की वजह से सभी व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। बेरोजगार युवाओं को सालभर जिन रोजगार मेलों का इंतजार रहता है उनपर भी कोरोना भारी पड़ गया है। आलम ये है कि कुमाऊं के छह जिलों में पिछले नौ माह में महज 11 रोजगार मेले लग सके हैं जो कि पिछले साल की तुलना में 85 फीसद कम है। हैरानी की बात ये है कि मंडलीय और वृहद रोजगार मेला लगने के बावजूद एक हजार युवाओं को भी रोजगार नसीब नहीं हो सका है। बागेश्वर और सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तो एक भी रोजगार मेला नहीं लगाया जा सका है। ये स्थिति तब है जब सरकारी नौकरियां सपना बनकर रह गई हैं।

loksabha election banner

करीब दो लाख बेरोजगार

कुमाऊं के सेवायोजन कार्यालयों में वर्तमान में 1,98,757 बेरोजगार पंजीकृत हैं। सरकारी क्षेत्र में पदों की कटौती के चलते यहां के युवा रोजगार मेलों पर ही निर्भर रहते हैं। कुमाऊं में फिलहाल दो लाख बेराजगारों के मुकाबले एक हजार को भी रोजगार नहीं मिल सका है।

छह लाख खर्च केवल तीन फीसद को रोजगार

सेवायोजन विभाग ने इस बार कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में साल की शुरूआत में ही एक-एक मंडलीय रोजगार मेला लगाया। हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं मंडल के मंडलीय रोजगार मेले में रोजगार की उम्मीद में चार हजार युवाओं ने भाग लिया। लेकिन महज तीन फीसद यानि 171 युवाओं को ही रोजगार मिला। आयोजन में पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल जिले के हिस्से का छह लाख का बजट खप गया।

जिलेवार स्थिति (2020-21)

जिला                      पंजीकृत बेरोजगार         रोजगार मेले                    रोजगार मिला

अल्मोड़ा                 36933                           01                                  439

नैनीताल                 46588                           02 (मंडलीय मेले सहित)   200

पिथौरागढ़              31853                            00                                  00

ऊधमसिंह नगर      51431                           04                                   61

बागेश्वर                  16803                            00                                   00

चंपावत                  15149                           04                                    60

कोरोना के कारण नहीं लग पाए रोजगार मेले

वाईएस रावत, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कुमाऊं ने बताया क‍ि कोरोना संक्रमण के कारण जिलों में लक्ष्य के अनुसार रोजगार मेले नहीं लगाए जा सके हैं। भविष्य में यदि सब ठीक होगा तो वृहद और जिला स्तरीय मेलों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.