Move to Jagran APP

वन महोत्सव: नैनीताल में 150 हेक्टेयर में रोपे जाएंगे दो लाख पौधे

निदेशक चिडि़याघर व डीएफओ नैनीताल टीआर बीजूलाल ने भी पौधा रोपित किया। डीएफओ ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को पौधरोपण कार्यक्रम को बेहद गंभीरता से लेने को कहा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 10:58 PM (IST)
वन महोत्सव: नैनीताल में 150 हेक्टेयर में रोपे जाएंगे दो लाख पौधे
चौड़ी पत्ती के पौधों को महत्ता दी जानी चाहिए, ताकि पेयजलस्रोत रिचार्ज हों।

जागरण संवाददाता, नैनीताल: प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल क्षेत्र में इस बार करीब दो लाख पौधाें का रोपण किया जाएगा। पिछली बार पीपल तो इस बार जलसंरक्षण व जल संवर्धन में बेहद अहम उतीश के पौधों को महत्ता दी जाएगी। हरेला पर वन पंचायतों में न्यूनतम 20 पौधे रोपे जाएंगे। नैनीताल वन प्रभाग में इस बार डेढ़ सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण का टारगेट रखा गया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्राणी उद्यान में वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने लेगेस्टोमिया स्पेसियोसा का पौधा कर किया।  उन्होंने वर्षाकाल में अधिकाधिक पौधरोपण का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चौड़ी पत्ती के पौधों को महत्ता दी जानी चाहिए, ताकि पेयजलस्रोत रिचार्ज हों। निदेशक चिडि़याघर व डीएफओ नैनीताल टीआर बीजूलाल ने भी पौधा रोपित किया। डीएफओ ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को पौधरोपण कार्यक्रम को बेहद गंभीरता से लेने को कहा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट्, पालिका सभासद मनोज जोशी, भगवत सिंह रावत, कैलाश रौतेला, हरीश राणा के साथ वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह रावत, प्रमोद तिवारी, सोनल पनेरु, प्रमोद कुमार आर्या, भूपाल सिंह मेहता, मुकुल शर्मा, ललित मोहन कार्की, महेश जोशी, नवीन जोशी, डिप्टी रैंजर दीपक कुमार तिवारी, धरम सिंह बानाल, वन आरक्षी आनंद सिंह, अनुज काण्डपाल, सूरज आदि मौजूद थे।

स्कूल के बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा

भवाली: डिवीटो स्कूल भवाली की कक्षाओं व हाल में आपदा में मलवा घुस गया था। जिससे विद्यालय की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वही पिछले दिनों हुई बारिश में पुनः विद्यालय में पानी भर गया। जिससे विद्यालय ने पालिका को पत्र लिख विद्यालय की सुरक्षा की मांग की है।

विद्यालय की मैनेजर ट्रिज़ा जॉर्ज ने बताया कि अक्टूबर में आई आपदा में विद्यालय की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके सम्बंध में पालिका को अवगत कराया गया था। वही पिछले दिनों आई बारिश में पुनः विद्यालय में पानी घुस गया। जिससे ईमारत को खतरा बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.