Move to Jagran APP

ऊधमसिंह नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएसी मेस कर्मी सहित दो की मौत

अनिल कालोनी आयु 29 वर्ष पुत्र चंद्रशेखर कालोनी 31 वाहिनी पीएसीके मेस कर्मी था। देर रात वह एनएच 74 सितारगंज मार्ग पर दुर्घटना में शुक्रवार रात घायल हो गया। उसके साथ दुर्योधन आयु 35 वर्ष पुत्र शोभन सिंह निवासी ड्यूडी नानकमत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:59 AM (IST)
ऊधमसिंह नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएसी मेस कर्मी सहित दो की मौत
आसिटेंट कमांडेंट पीएसी 31 वाहिनी राजेन्द्र कोश्यारी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुच जानकारी ली।

जागरण संवाददाता, किच्छा : अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएसी 31 वाहिनी के मेस कर्मी सहित दो लोगो की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

loksabha election banner

अनिल कालोनी आयु 29 वर्ष पुत्र चंद्रशेखर कालोनी 31 वाहिनी पीएसीके मेस कर्मी था। देर रात वह एनएच 74 सितारगंज मार्ग पर सिरसा चौकी कोतवाली बहेड़ी जनपद बरेली अंतर्गत क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार रात घायल हो गया। उसके साथ दुर्योधन आयु 35 वर्ष पुत्र शोभन सिंह निवासी ड्यूडी नानकमत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों काफी देर तक वहां सड़क किनारे पड़े रहे। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सिरसा चौकी पुलिस की सूचना पर रात्रि लगभग 2 बजे आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, वही दुर्योधन को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसने शनिवार सुबह हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही दुर्योधन के पोस्टमार्टम की कार्यवाही हल्द्वानी में की जा रही है। अनिल की दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने पर आसिटेंट कमांडेंट पीएसी 31 वाहिनी राजेन्द्र कोश्यारी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुच जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.