शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, दो युवक घायल
रामनगर में शादी समारोह में हुर्इ हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। फायरिंग किसने की थी इस बात का भी पता नहीं लग पाया है।
रामनगर, [जेएनएन]: रामनगर में देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गर्इ। जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, काशीपुर रोड चिलकिया में स्थित कृष्ण गार्डन में एक विवाह समारोह चल रहा था। देर रात डीजे में डांस के दौरान किसी ने हवा में फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों की टांग में जा लगे। इससे ढिकुली निवासी रोहित रावत और कमल जख्मी हो गए।
रोहित को नगर के बृजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जबकि, कमल को क्षेत्र के किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसएसआई कवींद्र शर्मा ने कृष्णा गार्डन पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल युवक रोहित ने कहा कि गोली किसने वो नहीं जानता। फिलहाल इस मामले में किसी की और से तहरीर नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: बगीचे के विवाद में रामनगर में युवक को गोली मारी, मौत
यह भी पढ़ें: कोटद्वार में बदमाशों ने अधिवक्ता को गोली मारी, मौत
यह भी पढ़ें: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, प्रधानपति को लगी गोली