रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू Ramnagar News
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण रामनगर में शुरू हो गया है। पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को जनसंघ व भाजपा की स्थापना और अब तक के उतार चढ़ाव के बारे में बताया गया। इस दौरान बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने भी जोर दिया गया।
रामनगर, जेएनएन : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण रामनगर में शुरू हो गया है। पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को जनसंघ व भाजपा की स्थापना और अब तक के उतार चढ़ाव के बारे में बताया गया। इस दौरान बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने भी जोर दिया गया। रामनगर शंकरपुर स्थित एक वैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर कपकोट के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भौर्याल ने भाजपा के इतिहास, विकास, सांगठनिक कार्य, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विधायक बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी हैं। वह समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करता है। दूसरे सत्र को भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा व मंडल प्रभारी प्रकाश बोरा तथा तीसरे सत्र को प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता व चौथे सत्र में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन का महत्व बताया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का कार्यकर्ता समाज के बीच है। जनता के सुख दुख में साथ खड़े रहने की प्रवृत्ति भाजपा के हर कार्यकर्ता में है। इस दौरान पूर्व महामंत्री राकेश नैनवाल, निर्मला रावत, वीरेंद्र पाल रावत, मनमोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, विवेक सम्मल, सुरेश घुघत्याल, सुबोध चमोली मौजूद रहे।