विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड के बाद पर्यटकों के लौटते समय बढ़ा यातायात दबाव, हल्द्वानी की सड़कें भी हुईं जाम

Published: Mon, 04 May 2026 09:55 AM (IST)

वीकेंड के बाद पर्यटकों की वापसी से काठगोदाम और हल्द्वानी की सड़कों पर भारी यातायात दबाव देखा गया। नैनीताल रोड ...और पढ़ें

वीकेंड के बाद पर्यटकों के लौटते समय बढ़ा यातायात दबाव। (तस्वीर- फाइल)

वीकेंड के बाद पर्यटकों के लौटते समय बढ़ा यातायात दबाव। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड खत्म होने के बाद काठगोदाम में रविवार की शाम से ट्रैफिक दबाव रहा। नैनीताल व भीमताल रोड पर लौटने वाले वाहन अधिक संख्या में पहुंचे।

इससे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, डहरिया, मुखानी रोड व देवलचौड़ के पास जाम की स्थिति रही। दोपहिया वाहन सवारों को भी जाम से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रविवार की दोपहर तक हल्द्वानी में सामान्य ट्रैफिक रहा। वहीं दोपहर के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सुकून की तलाश में आए लोग अपने गंतव्य को लौटने लगे। इससे हल्द्वानी की जनता को शाम के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

काठगोदाम के समीप कालटैक्स में दोनों ओर सड़कों में पाइपलाइन व सीवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे नैनीताल रोड संकरी हो गई। इससे समस्या से राहत के लिए पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को काठगोदाम नरीमन तिराहा से गौलापार होते हुए बरेली रोड को निकाला।

भारी मालवाहक वाहनों को एचएमटी की तरफ ही रोक दिया गया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि काठगोदाम क्षेत्र में ट्रैफिक का अधिक दबाव के चलते मौके पर सीओ सिटी, काठगोदाम थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस बल तैनात कर दी गई है। ट्रैफिक नियंत्रण व सुचारू यातायात बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बिना लाइफ जैकेट नैनीताल के नैनी झील में हो रहा नौकायन, जबलपुर की घटना से नहीं लिया सबक