Move to Jagran APP

सीएम के समक्ष रखी जाएंगी व्यापारी समस्याएं : वर्मा

भ्भ्भीमताील में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 05:05 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 06:18 AM (IST)
सीएम के समक्ष रखी जाएंगी व्यापारी समस्याएं : वर्मा
सीएम के समक्ष रखी जाएंगी व्यापारी समस्याएं : वर्मा

संवाद सहयोगी, भीमताल: शीतजल मात्सि्यकी अनुसंधान निदेशालय सभागार में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला और उन्हें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही। कहा कि शीघ्र की व्यापारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

prime article banner

संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्र ने भी व्यापारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार रमेश भट्ट ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री और सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा व्यापारियों की समस्याओं का सरकार निराकरण करेगी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश के विकास में व्यापारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पूरन जोशी बालाजी और रामपाल सिंह गंगोला ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।

इससे पूर्व व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के सम्मान में बोहराकून से रैली निकाली। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, सीएम के मीडिया सलाहाकार रमेश भट्ट, महामंत्री प्रकाश मिश्र, नगर अध्यक्ष सौरभ रौतेला व ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता विधायक राम सिंह कैड़ा ने की। इस मौके पर प्रदेश संयोजक बाबूलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, प्रमोद गोयल, रवेल आनंद, ममता साह, नगर अध्यक्ष सौरभ रौतेला, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, पंकज जोशी, लवेन्द्र रौतेला, अंजू बख्शी, आशा आर्या, हिमांशु रौतेला, जगदीश महतोलिया, प्रवीण पटवाल, गिरधारी भगवाल, भाष्कर भगवाल, सभासद सुनीता पांडे, भानु लोशाली, आशा उप्रेती, मोहित श्रीवास्तव, पंकज उप्रेती आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.