विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuamon Weather Update : आज अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार, पहाड़ों पर जाने से बचें पर्यटक

By Rajesh VermaEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 07:00 AM (IST)

कुमाऊं में आज अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है ...और पढ़ें

कुमाऊं मंडल में शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
कुमाऊं मंडल में शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kuamon Weather Update : मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है।

बागेश्वर व चम्पावत जिलों में शुक्रवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक 28 मिमी वर्षा बागेश्वर जिले के शामा में हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 व 11 सितंबर को नैनीताल व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री व न्यूनतम 23.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

स्थान - 7 सितंबर - 8 सितंबर - 9 सितंबर

हल्द्वानी - 32.2 - 30.7- 30.7

नैनीताल - 24.6 - 22.2 - 23.4

अल्मोड़ा - 32.4 - 30.5 - 31.7

बागेश्वर - 34.2 - 32.7 - 33.2

मुक्तेश्वर - 27.1 - 25.1 - 26.8

पिथौरागढ़ - 29.7 - 29.7 - 29.5

चम्पावत - 26.1 - 24.6 - 25.8

तापमान में फिर से आने लगी तेजी

कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में कमी देखने को मिली थी। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से तापमान में वृद्धि देखी गई। कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर तापमान में गुरुवार की अपेक्षा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में सर्वाधिक तापमान बागेश्वर में दर्ज किया गया। बागेश्वर, हल्द्वानी व पंतनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। वर्षा होने की वजह से कुछ जगहों पर तापमान में हल्की कमी आ सकती है।