हल्द्वानी में इंजीनियर व अधिवक्ता के दफ्तर के एसी की कावर वायर काट ले गए चोर
मुखानी चौराहे से सटे मालती कांप्लेक्स स्थित दो दफ्तरों में लगातार चोरों ने सेंध लगा दी। पहले दिन इंजीनियर के कार्यालय को निशाना बनाकर एसी का कापर वायर काटी गयी जबकि गुरुवार की रात चोर अधिवक्ता के कार्यालय में लगे एसी की कापर वायर काट ले गए।
हल्द्वानी जागरण संवाददाता : मुखानी चौराहे से सटे मालती कांप्लेक्स स्थित दो दफ्तरों में लगातार चोरों ने सेंध लगा दी। पहले दिन इंजीनियर के कार्यालय को निशाना बनाकर एसी का कापर वायर काटी गयी, जबकि गुरुवार की रात चोर अधिवक्ता के कार्यालय में लगे एसी की कापर वायर काट ले गए। दो दिन में लगातार दो घंटनाओं से मुखानी क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत फैल गयी है। वहीं मुखानी चौराहे पर दिनरात पुलिस का पहरा होने के बावजूद सटे हुए कांप्लेक्स में चोरी की घटनाओं से पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़ा हो चुका है।
मुखानी चौराहे से सटे मालती कांप्लेक्स के प्रथम तल पर आदर्श नगर निवासी मोटर सर्वेयर संजय बेलवाल का दफ्तर है। गुरुवार की सुबह नौ बजे वह दफ्तर पहुंचे तो एसी की कापर वायर कटी हुई थी। वारदात की सूचना पर मुखानी थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। कांप्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर सुबह करीब छह बजे दो युवक नजर आए हैं। वह कबाड़ी की वेशभूषा में थे।
भोर होने के बावजूद उनके बेधड़क होकर वारदात के अंदाज से कांप्लेक्स के लोगों ने दोबारा वारदात होने की आशंका जतायी। वहीं लोगों की आशंका को सही साबित कर चाेरों ने गुरुवार रात फिर वारदात कर दी। इस बार चोरों का निशाना कांप्लेक्स के भूतल में स्थित अधिवक्ता चंदन मेहता के अाफिस में लगा एसी बना। पुरानी अंदाज में ही चोर एसी के कापर वायर काटकर ले गए। शुक्रवार सुबह कांप्लेक्स के कारोबारियों केे पहुंचने पर घटना का पता लगा। दूसरी घटना की जानकारी भी मुखानी थाना पुलिस को दे दी गयी है।
थानाध्यक्ष, मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों घटनाएं कबाड़ बीनने की आड़ में अंजाम दी गयी हैं। सीसीटीवी में दिन रखे दोनों युवकों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। दोनों युवक नशेड़ी प्रतीत हो रहे हैं। सभी जवानों को सुबह के समय चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें