सीएए के समर्थन के लिए होंगे कार्यक्रम
भाजपा उत्तरी मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। यह बैठक भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
जासं, हल्द्वानी : भाजपा उत्तरी मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगामी कार्यक्रमों लेकर शुक्रवार को बैठक की गई। यह बैठक भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता हल्द्वानी नगर अध्यक्ष उत्तरी नवीन पंत ने की। इसमें मेयर व विधानसभा क्षेत्र के रैली संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, सह संयोजक चंदन बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, अनसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री समीर आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश पाडे आदि शामिल रहे। संचालन दिशांत टंडन व ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।
-------------
बूथ स्तर के लिए समितियों का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद सूत्र, गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार कर आम लोगों को जानकारी देने की रणनीति तय की गई। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल व प्रभारी धीरज जोशी ने किया। वक्ताओं ने सीएए के बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। कहा विपक्षी पार्टियां लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही हैं। बाद में समिति का गठन कर शक्ति केंद्र सिमलखा के लिए विक्त्रम सिंह बोहरा, कुंदन सिंह, महेश जोशी, गरमपानी, बारगल, गरजोली, सीम, सिलटोन के लिए टीका सिंह, उमेश बर्गली, भगवत सिंह सोबन सिंह व यशपाल आर्य, बजेड़ी, धनियाकोट, डोबा, मझेड़ा के लिए देवेंद्र सिंह बोहरा, रंजन कुमार त्रिपाठी, भुवन सिंह, हर्ष सिंह जलाल, गोधन सिंह, आनंद सिंह, खैरना, लोहाली, उल्गोर में केदार लाल, योगेश ढौढियाल, कुंदन सिंह, त्रिभुवन सिंह, ललित दानी, रातीघाट के भवालीगाव, निगलाट को केशर सिंह, नीरज मेहरा, दीपक भंडारी, जैनु मेहरा, बुधलाकोट, घुना पाडली को कमलेश बुधलाकोटि, हरीश पडलिया, देवेंद्र भंडारी, मोहन सिंह रौतेला, मुकेश भट्ट, हली, हरतपा सोबन सिंह, नीरज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, नंदन रौतेला शक्ति केंद्र सुयालबाड़ी के जौरासी को भुवन सिंह नेगी, राजन सिंह मर्नसा त्रिलोक सिंह, भड्यून भोपाल सिंह, सुयालबाड़ी ललित दानी, चोपड़ा रणजीत जीना, खीम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने दस जनवरी को भवाली में सीएए के समर्थन में होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।