Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: कुमाऊं में अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने हल्द्वानी रुद्रपुर समेत कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में तापमान 36 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। शनिवार व रविवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:20 AM (IST)
Kumaon Weather Update: कुमाऊं में अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा
शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व ऊंच हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम में बदलाव आ गया है। बारिश का दौर थमने से लोगों ने राहत महसूस की है, लेकिन बढ़ता तापमान फिर परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में तापमान 36 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। शनिवार व रविवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम साफ होने से तापमान में तेजी आएगी। शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व ऊंच हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

loksabha election banner

पारे ने लगाई पांच डिग्री की छलांग

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई थी। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। हल्द्वानी के तापमान ने पांच डिग्री की छलांग लगाई है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि सामान्य तापमान की अपेक्षा यह तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री कम है। नैनीताल के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का सुधार हुआ है। मुक्तेश्वर का तापमान फिर बढ़ने लगा है। तापमान में तेजी के बावजूद पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि कफ्र्यू की वजह से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में तेजी आने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       33.9            18.8

नैनीताल      19.0             8.0

मुक्तेश्वर      22.5              8.2

अल्मोड़ा      26.0            11.0

चम्पावत      20.0             8.8

पिथौरागढ़    25.5             9.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.