Move to Jagran APP

पर्यटकों को भा रहा पहाड़ी उत्पादों का शोरूम, केएमवीएन की पहल से सशक्‍त होंगे महिला स्‍वयं सहायता समूह

इस केंद्र की आय बढ़ने के साथ महिला समूहों की आय भी बढ़ रही है। क्योंकि इस केंद्र में समस्त उत्पाद महिला समूहों से ही लिया जाता है। पर्यटकों से जितना अधिक मुनाफा इस केंद्र को होगा। उतना ही महिला समूहों की महिलाओं को भी मिलेगा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 04:18 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 04:18 PM (IST)
पर्यटकों को भा रहा पहाड़ी उत्पादों का शोरूम, केएमवीएन की पहल से सशक्‍त होंगे महिला स्‍वयं सहायता समूह
यह शोरूम पर्यटकों को काफी पसंद आने लगा है। पर्यटक केंद्र से जमकर खरीदारी कर रहे है।

संवाद सहयोगी, भवाली (नैनीताल) : श्यामखेत टी गार्डन में पर्यटकों के लिए खोला गया पहाड़ी उत्पादो का केंद्र पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है। टी गार्डन पहुँचे पर्यटक इस शोरूम से पहाड़ी जड़ी-बूटी व पहाड़ी उत्पादों को काफी पसंद कर रहे है। इस केंद्र से पर्यटको को महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद, जड़ी-बूटी, जैविक दाले, फेस स्क्रब, हर्बल टी, काढ़ा आदि उचित दामों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

loksabha election banner

 26 नवम्बर 2020 को श्यामखेत टी गार्डन के समीप कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सौजन्य से श्रमजीवी महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा एक पहाड़ी उत्पादों के विक्रय का शोरूम खोला गया। जिसमें महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद जैविक दाल, हर्बल साल्ट, बड़ी, हर्बल टी, काढ़ा, इम्युनिटी बूस्टर, मिक्स्ड हर्ब्स व जड़ी-बूटियों के पौधे बेचे जा रहे है, जो सेहद के लिए काफी फायदेमंद है। यह शोरूम पर्यटकों को काफी पसंद आने लगा है। पर्यटक केंद्र से जमकर खरीदारी कर रहे है।

केंद्र की संचालक श्रमजीवी महिला स्वयं सहायता समूह की फेडरेशन अध्यक्ष रमा बिष्ट से इन उत्पादों के फायदों की जानकारी भी ले रहे हैं। रमा बिष्ट ने बताया कि धोरे-धीरे पर्यटक इस केंद्र की ओर आकर्षित हो रहे है। पर्यटकों के बढ़ने से उत्पादों की बिक्री भी बढ़ रही है। जिससे इस केंद्र की आय बढ़ने के साथ महिला समूहों की आय भी बढ़ रही है। क्योंकि इस केंद्र में समस्त उत्पाद महिला समूहों से ही लिया जाता है। पर्यटकों से जितना अधिक मुनाफा इस केंद्र को होगा। उतना ही महिला समूहों की महिलाओं को भी मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.