Move to Jagran APP

जसपुर में महापंचायत में लखीमपुर खीरी कांड की किसानों ने की निंदा, कृषि कानून का किया विरोध

भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ङ्क्षसह जीतू की अगुवाई में काशीपुर से भी किसान पहुंचे। किसान नेता राजवीर ङ्क्षसह जादौन कर्म ङ्क्षसह पड्डा व जगतार ङ्क्षसह बाजवा ने कहा कि इस आंदोलन में सभी वर्गों को साथ चलने की जरूरत है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 09:09 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 01:54 PM (IST)
जसपुर में महापंचायत में लखीमपुर खीरी कांड की किसानों ने की निंदा, कृषि कानून का किया विरोध
किसानों को संकल्प दिलाया। कहा कि अब फैसला आरपार का होगा।

जागरण संवाददाता, जसपुर : भारतीय किसान यूनियन की तरफ से जसपुर में बुधवार को आयोजित महापंचायत में यूपी के समीपवर्ती अफजलगढ़, ठाकुरद्वारा, धामपुर, मुरादाबाद, भोजपुर समेत काशीपुर, टांडा आदि क्षेत्रों के सैकड़ोंं किसान पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र चरनङ्क्षसह ने बताया कि कृषि कानून वापस नहीं हुए तो छोटे किसान पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ङ्क्षसह जीतू की अगुवाई में काशीपुर से भी किसान पहुंचे।  किसान नेता राजवीर ङ्क्षसह जादौन, कर्म ङ्क्षसह पड्डा व जगतार ङ्क्षसह बाजवा ने कहा कि इस आंदोलन में सभी वर्गों को साथ चलने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को संकल्प दिलाया। कहा कि अब फैसला आरपार का होगा।

loksabha election banner

काशीपुर के जिला पंचायत सदस्य हरदेव ङ्क्षसह हैरी ने मंच से भाकियू की सदस्यता ली। किसान नेताओं ने महेंद्र ङ्क्षसह टिकैत के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। महापंचायत की अगुवाई सतपाल ङ्क्षसह जबकि संचालन प्रेम सहोता व सुखवीर भुल्लर ने किया। महापंचायत में विधायक आदेश चौहान, डा. एमपी ङ्क्षसह, डा. यूनूस चौधरी, प्रेम सहोता, सुखवीर भुल्लर, सुरजीत ढिल्लो, अमनप्रीत ङ्क्षसह, संत गुरूदेव ङ्क्षसह, दलजीत रंधावा, सुखदीप ङ्क्षसह, शीतल ङ्क्षसह बड़वाल, किशन ङ्क्षसह, जगीर ङ्क्षसह, दीदार ङ्क्षसह, दर्शन ङ्क्षसह, मनदीप ङ्क्षसह, दर्पण अरोरा, नवराज ङ्क्षसह, मनङ्क्षजदर ङ्क्षसह, जितेंद्र ङ्क्षसह जीतू व जगवीर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।

सितारगंज में सपा ने किया प्रदर्शन 

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यूपी सरकार का पुतला फूंक डाला। जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान नमन रस्तोगी, विशाल कुमार, तैयब अंसारी, बूटा ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.