बागेश्वर में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। जिले में10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। जिले में10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। फिलहाल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को इस मामले की जानकारी है, लेकिन तहरीर ना मिलने से फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं परिजन उपचार के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
कपकोट क्षेत्र रविवार कि दोपहर जंगल में जानवरों को चराने के लिए गई हुई थी। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन परेशान हो गए। घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। आनन-फनन में परिजन उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। चिकित्सकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने कहा कि बच्ची की हालत ठीक होने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह घटना किसने की यह जांच का मामला है। गांव के लोगों को आरोपित की जानकारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें
चरस और कीड़ा जड़ी के बागेश्वर में तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए माल की कीमत पांच लाख