Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में दस नए पॉजिटिव मिले, स्वस्थ्य होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ी

Live Nainital Coronavirus News Update कुमाऊं मंडल के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। मंडल में सिर्फ दो जिलों नैनीताल में छह और ऊधमसिंहनगर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 07:54 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 07:54 AM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में दस नए पॉजिटिव मिले, स्वस्थ्य होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ी
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में दस नए पॉजिटिव मिले, स्वस्थ्य होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ी

नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं मंडल के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। मंडल में सिर्फ दो जिलों नैनीताल में छह और ऊधमसिंहनगर में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। बुधवार को ऊधमसिंहनगर के 15, अल्मोड़ा के पांच और चंपावत के तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नैनीताल जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 332, ऊधमसिंहनगर में 98, पिथौरागढ़ जिले में 51, बागेश्वर में 38, चंपावत में 48 और अल्मोड़ा में 73 हो गई है। अल्मोड़ा में अब महज छह केस एक्टिव हैं। 

loksabha election banner

नैनीताल जिला

नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में चार व दस साल के दो सगे भाई भी हैं। मुंबई से निजी वाहन से आठ जून को लौटे चार लोग गौलापार में क्वारंटाइन किए गए थे। ये चारों बागेश्वर के रहने वाले हैं। बुधवार को कोरोना जांच में चारों संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर मोतीनगर में भर्ती करा दिया गया है। जबकि दो सगे भाई रामनगर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र चार व दस साल है। दोनों दिल्ली से पांच जून को स्वजनों के साथ बैलपड़ाव निजी वाहन से आए थे। वाहन में शव अंत्येष्टि के लिए लाया गया था और आठ लोग उसमें सवार थे। सभी संस्थागत क्वारंटाइन थे। बुधवार को इनमें से दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 332 संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय के 122 हैं। जिले में अब 4014 लोगों की जांच हो चुकी है। 

ऊधम सिंह नगर जिला

ऊधमसिंहनगर में बुधवार को चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। जिनमें 77 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में अब सक्रिय मामले 16 बचे हैं। 53 लोगों को आइसोलेट किया गया है। नए मिले संक्रमितों में दो लोग बीतें दिनों मुंबई और एक गुरुग्राम और एक धामपुर उत्तर प्रदेश से लौटा है। सभी पहले से क्वारंटाइन थे अब उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।   

चम्पावत जिला

चम्पावत जनपद में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। जनपद में 48 कोरोना संक्रमितों में अब तक 36 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इसमें पांच लोगों को बुधवार जिला अस्पताल से घर भेजा गया है। अब वह सात दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे। घरों को जाने से कोरोना संक्रमित बेहद खुश है। घर जाने वालों में दो चम्पावत के तो तीन लोहाघाट के हैं।  जिले के संक्रमित एक युवक की मौत हो चुकी है।

अल्मोड़ा जिला

कोरोना संक्रमण के बीच अल्मोड़ा जिले को अब राहत महसूस होने लगी है। बुधवार को नगर के बेस में स्थापित आइसोलेसन वार्ड से पांच संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। अल्मोड़ा में अब कोरोना के 73 पॉजिटिव केस में से महज छह केस एक्टिव रह गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से देश के अलग अलग राज्यों से प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई और यह संख्या 73 का आंकडा पार गई थी। संक्रमित रोगियों को नगर के बेस अस्पताल में बनाए गए आइसोलेसन वार्ड में भर्ती किया गया था। धीरे धीरे संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज होती गई और बुधवार तक 67 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। चिकित्सकों बताया कि सभी स्वस्थ लोगों को सात दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पिथौरागढ़ जिला

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के सात और मामले सामने आए थे । पॉजिटिव पाए गए लोगों में छह गंगोलीहाट और एक पिथौरागढ़ तहसील का है। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी को क्वारंटाइन से आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में अब तक 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 22 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आइसोलेशन सेंटर में अब 29 लोग हो गए हैं।

बागेश्वर जिला

बागेश्वर जिले में बुधवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं अाया। जिले में अब तक कुल 38 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। सभी प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन सेंटर में थे। अभी तक 17 कोरोना पाजिटिव ठीक हो चुके हैं। पिछले चार दिन में 15 नए मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इन कोरोना संक्रमितों में से दो लोग मुंबई से और एक दिल्ली से लौटा है।

रेड जोन से हटा नैनीताल, सुबह सात से शाम सात तक खुुलेंगी दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू होंगे 

सांसद भट्ट ने कहा, नैनीताल के होटल कारोबारियों के लिए मांगेंगे आर्थिक पैकेज 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.