Nainital Coronavirus News Update: सेना के दस जवान संंक्रमित, पिथौरागढ़-यूएसनगर में एक-एक मौत
कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। बागेश्वर जिले में सिग्नल रेजिमेंट कौसानी के दस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
नैनीताल, जेएनएन: कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। बागेश्वर जिले में सिग्नल रेजिमेंट कौसानी के दस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। इससे पहले यहां के 14 जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले अब तक कुल 98 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। 57 सक्रिय केस हैं जिनका मुख्यालय स्थित कोविड-19 और निजी होटल में इलाज चल रहा है। अब तक कुल 5611 टेस्ट हो चुके हैं। शनिवार को 252 लोगों के टेस्ट रिपोर्ट आई। स्वास्थ्य विभाग अभी यह तय कर रहा है कि इन मरीजों को जिला अस्पताल लाएगा या कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर बीडी जोशी ने कहा कि सभी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री निकाल कर टेस्टिंग की जाएगी।
कोरोना जांच को बोला तो अस्पताल से भागा मरीज
हल्द्वानी : बुखार की शिकायत के बाद बेस में भर्ती हुआ कालाढूंगी का मरीज इमरजेंसी से लापता हो गया। अस्पताल प्रशासन ने मरीज के भागने की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस उसके घर का पता लगा रही है। बेस अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कालाढूंगी निवासी अखिल मलिक को शनिवार सुबह बुखार से ग्रस्त होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे कोरोना जांच की सलाह दी। दोपहर करीब एक बजे मरीज बेड से लापता हो गया। अस्पताल प्रशासन की जानकारी में मामला आया तो हड़कंप मचा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मरीज की तलाश शुरू कर दी गई है।
अल्मोड़ा में आठ नए मामले मिले
जिले में शनिवार को आठ नए मामले सामने आए। कुल आंंकड़ा 352 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में आठ नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय केस की संख्या 24 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में चार मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ठीक होने वालों की संख्या 309 पहुंच गई। जिले में अभी तक दो मौतें हुई हैं। अभी तक 1303 सैंपल लिए गए हैं।
चम्पावत जिले की स्थिति
जिले में शनिवार को एक मामला सामने आया। कुल आंंकड़ा 144 पहुंच गया है। सक्रिय केस की संख्या 60 पहुंच गई। जिले मेंं साथ ठीक होने वालों की संख्या 82 पहुंच गई। जिले में अभी तक दो मौतें हुई हैं। अभी तक 8541 सैंपल लिए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर का ग्राफ
शनिवार को 171 नए मामले सामने आए। कुल आंंकड़ा 1704 पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 60 नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय केस की संख्या 855 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 40 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ठीक होने वालों की संख्या 612 पहुंच गई। जिले में अभी तक 12 मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा। जिले में कुल 30019 सैंपल लिए गए हैं।
पिथौरागढ़ में तीसरी मौत
जिले में शनिवार को आठ नए मामले सामने आए। कुल आंंकड़ा 204 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में तीन नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय केस की संख्या 83 पहुंच गई। ठीक होने वालों की संख्या 120 पहुंच गई। जिले में अभी तक दो मौतें हुई हैं। शनिवार को एक मरीज ने दम तोड़ा। अभी तक 9093 सैंपल लिए गए हैं।
यह भी पढें
हल्द्वानी निवासी युवक की काशीपुर सड़क हादसे में मौत, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में करता था काम