Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में दबे पाव ठंड की दस्तक, चम्पावत में 5 डिग्री पहुंचा पारा

Kumaon Weather News Update पिछले सप्ताह हुई बारिश व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के बाद मौसम में बदलाव आया है। कुमाऊं के हिल स्टेशनों में ठंड ने दस्तक दे दी है। चम्पावत में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:59 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में दबे पाव ठंड की दस्तक, चम्पावत में 5 डिग्री पहुंचा पारा
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में दबे पाव ठंड की दस्तक, चम्पावत में 5 डिग्री पहुंचा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : पिछले सप्ताह हुई बारिश व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के बाद मौसम में बदलाव आया है। कुमाऊं के हिल स्टेशनों में ठंड ने दस्तक दे दी है। चम्पावत में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पर्यटक नगरी नैनीताल में पारा दो अंकों से नीचे उतरने को बेकरार है। यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नैनीताल से नजदीकी हिल स्टेशन मुक्तेश्वर में पारा सात डिग्री के करीब आ गया है।

loksabha election banner

मैदानी इलाकों के तापमान में भी बदलाव आने लगा है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में हल्द्वानी, रुद्रपुर व पंतनगर का न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास था। अब यह कम होकर 17 से 18 डिग्री के करीब आ गया है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि उच्चाई वाले इलाकों में हिमपात होने से इवाएं ठंडी हुई है। इससे तापमान में कमी देखने को मिली है। दीपावली के बाद अधिकतम तापमान में भी कमी आने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी      28.2     17.2

पंतनगर       29.3     17.6

नैनीताल       18.6    10.0

अल्मोड़ा        25.2    11.6

पिथौरागढ़      24.7   10.0

चम्पावत        21.6    5.4

बागेश्वर          29.7   14.8

डीडीहाट          22.7   11.5

मुक्तेश्वर        16.6    7.3

गंगोलीहाट       21.7   9.8

मुक्तेश्वर में 9 तो पंतनगर में 16.7 डिग्री है औसत पारा

मौसम विभाग के दीर्घ अवधि के औसत के मुताबिक मुक्तेश्वर में अक्टूबर का अधिकतम औसत तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम औसत तापमान 9.1 डिग्री है। 20 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने लगती है। वहीं पंतनगर का अक्टूबर का अधिकतम औसत तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.