Move to Jagran APP

Nainital Weather : पिथौरागढ़ व हल्द्वानी के तापमान में सुधार, नैनीताल में फिर पांच डिग्री पहुंचा पारा

कुमाऊं में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। एक दिन तापमान में सुधार होता है तो अगले ही दिन तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ जाती है। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में ठंड से मामूली राहत मिली है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 06:30 AM (IST)
Nainital Weather : पिथौरागढ़ व हल्द्वानी के तापमान में सुधार, नैनीताल में फिर पांच डिग्री पहुंचा पारा
Nainital Weather : पिथौरागढ़ व हल्द्वानी के तापमान में सुधार, नैनीताल में फिर पांच डिग्री पहुंचा पारा

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। एक दिन तापमान में सुधार होता है तो अगले ही दिन तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ जाती है। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में ठंड से मामूली राहत मिली है। दूसरी ओर पर्यटन नगरी नैनीताल और हिल स्टेशन मुक्तेश्वर के तापमान में फिर से गिरावट आ गई है।

loksabha election banner

बीते 24 घंटे के दौरान नैनीताल के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। इस गिरावट के साथ नैनीताल का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मुक्तेश्वर का तापमान आठ डिग्री से नीचे उतर गया है। चम्पावत का तापमान लगातार दूसरे दिन 3.2 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। अल्मोड़ा और चम्पावत जिले में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। रात के समय पाला गिरने लगा है। जिससे सुबह के समय कड़ाने की ठंड का अहसास हो रहा है।

शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव की संभावना से इन्कार किया है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। दोपहर बाद कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान में भी फिलहाल बदलाव के आसार नहीं हैं। दोपहर में धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी।

कुमाऊं में दो दिनों में तापमान का ट्रेंड

स्टेशन             30 नवंबर          1 दिसंबर

हल्द्वानी            6.5                  6.9

नैनीताल           6.0                  5.0

मुक्तेश्वर            8.1                  7.7

अल्मोड़ा           3.7                  3.5

चम्पावत           3.2                  3.2

पिथौरागढ़        5.6                   6.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.