पौधे रोपकर बच्चे बने पर्यावरण के प्रहरी
दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।
By Edited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानीः दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को देवलचौड़ खाम स्थित जस गोविन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर नागेश चंद, एकेडमिक एडवाइजर उषा नागेश, कोर्डिनेटर किरन बम ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। बच्चों ने पौधरोपण कर पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान बच्चों ने हाथों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं का संदेश दिया। स्कूल के माध्यम से बताया गया कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वनों और हमारे घरों के आसपास हरियाली जरूरी है। यह तभी संभव है, जब हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और धरा को हराभरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति पेड़ पौधे जरूर लगाए। साथ ही दैनिक जीवन में ऐसी वस्तुओं का कम से कम इस्तेमाल करें जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता हो। पौधरोपण में ये रहे मौजूद पौधरोपण में जस गोविन स्कूल के छात्रों के साथ ही शिक्षकों व स्टॉफ ने भी भागीदारी निभाई। इनमें शिक्षिका चारुल शर्मा, अमिता चंद, ममता पांडे, वंदना भट्ट, चंद्रकला कार्की, मानू बिष्ट, रीता कांडपाल, निधि बिष्ट, श्रद्धा बरसिला, शैली, हंसी दरम्वाल, रेखा भंडारी, शीतल नेगी, नेहा बिष्ट, दीपा बिष्ट, दीक्षा पाल, आरती, डिंपल तिवारी, अनुराधा चंद, दीपिका मेहता, खुशबू बिष्ट, सुमित नेगी, अजय रौतेला, दिग्विजय पड़लिया, विनीत, रिया, मोनीश पुरी, विनय गोस्वामी सहित अन्य स्टॉफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस तरह के अभियान इसमें सहायक साबित होते हैं। - नागेश चंद, डायरेक्टर, जस गोविन स्कूल दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। इससे लोगों को पौधरोपण करने और पेड़ों की रक्षा करने की प्रेरणा मिलेगी। - उषा नागेश, एकेडिमक एडवाइजर, जस गोविन स्कूल पौधे लगाकर हमें अच्छा लगा। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। आगे भी ऐसा अवसर मिलेगा तो पौधे लगाएंगे। - पलक जोशी, छात्रा हमें पेड़ पौधों से प्रेम करना चाहिए। उनकी हिफाजत भी करना हमारा फर्ज होना चाहिए। पौधे ही हैं जो हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं। - कासनी अधिकारी, छात्रा जितने अधिक पेड़ होंगे उतना ही वातावरण स्वच्छ होगा। अपने शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए खूब पेड़ लगाने होंगे। - सुमित नेगी, छात्र मुझे पौधा लगाकर अच्छा लगा। आगे भी हम पौधे लगाएंगे। स्कूल के साथ-साथ अपने घर के आसपास भी पौधरोपण करेंगे। - दीपक सिंह मेहता, छात्र पर्यावरण के प्रति जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण बात है। बच्चों में जागरूकता के लिए जरूरी है कि हम उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। - किरन बम, कोर्डिनेटर, जस गोविन स्कूल छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ हम समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति भी सचेत करते हैं। - हंसी दरम्वाल, शिक्षिका
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें