तराई में 15 सालों का रिकार्ड टूटा, सूर्य के तल्ख तेवर के कारण पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार
सूर्य के तल्ख तेवर ने तराई व भाबर में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि बुधवार को पारा उछल कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले 15 वर्षों में सर्वाधिक है।
रुद्रपुर, जेएनएन : सूर्य के तल्ख तेवर ने तराई व भाबर में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि बुधवार को पारा उछल कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले 15 वर्षों में सर्वाधिक है। तापमान बढऩे से सुबह पूर्वाह्न बजे से शाम चार बजे तक औद्योगिक शहर रुद्रपुर की सड़कें और बाजार खाली नजर आए। दोपहर में धूल भरी गर्म हवाएं लोगों को और भी परेशानियां बढ़ाती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों व तराई में 11 व 12 मई को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके ङ्क्षसह ने कहा कि अगले तीन दिनों तक तेज धूप के साथ गर्मी में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 11 व 12 को बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 10 प्रतिशत और हवा की गति 8.2 किमी. प्रतिघंटे रही।
मई में पिछले नौ वर्षों का आकड़ा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 35.0 19.7
2012 37.2 21.5
2013 38.8 18.4
2014 36.0 21.9
2015 38.5 25.5
2016 34.5 24.2
2017 38.0 27.4
2018 39.5 23.4
2019 41.5 17.9
यह भ्ाी पढ़ें : कैलास मानसरोवर यात्रियों को परोसा जाएगा बुरांश का जूस और कुमाऊंनी व्यंजन, जानिए
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।