जू-फेस्ट में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को जंतु विज्ञान के विभागीय परिषद की ओर से जू-फेस्ट का आयोजन किया गया।
जासं, हल्द्वानी : महिला डिग्री कॉलेज में शनिवार को जंतु विज्ञान के विभागीय परिषद की ओर से 'जू-फेस्ट 2020' का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच पोस्टर, एक्सटेंपोर, क्विज, भाषण, वर्ल्ड प्ले आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।
'एनिमल ऑन द मार्क्स ऑन एक्सटेंशन' पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में चंद्रा जोशी पहले, प्रियंका भंडारी दूसरे, सिमरन काडपाल तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में चादनी बडोला पहले, अभिलाषा रावत दूसरे, कामाक्षी पाडे तीसरे स्थान पर रही। एक्सटेंपोर में कामाक्षी पाडे पहले, ऊरुषा अंजुम सैफी दूसरे, विदुषी जोशी तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में 'टीम बी' व वर्ल्ड प्ले में 'टीम डी' ने बाजी मारी। यहा प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. संध्या गढ़कोटी, डॉ. गीता पंत, डॉ. सरस्वती बिष्ट, डॉ. रितु सिंह, डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को प्रेरणादायी बताया।
इधर एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को एसकेएम जूनियर क्विज कांप्टीशन-2020 का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के केवी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल, आनंदा एकेडमी, श्री साईं पब्लिक स्कूल, विज्डम पब्लिक स्कूल, ग्रीन सिटी स्कूल, ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, पर्ल वुड पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तनीषा, नक्षत्र, रोशन (ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल), पीयूष, अनुष्का, उत्कर्ष (केवी कान्वेंट स्कूल), सरस्वती, पीयूष ( सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल) अव्वल रहे। संचालन दीक्षा बिष्ट ने किया। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। यहां प्रबंधक यूसी जोशी, ऋषभ जोशी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।