Move to Jagran APP

सीएम धामी के क्षेत्र में होलिका दहन को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव से दो जवान घायल

होलिका दहन को लेकर सीएम धामी के गृहक्षेत्र खटीमा में विवाद हो गया। उप्र की सीमा से सटे गांव सरपुडा में जब पुलिस मामला शांत कराने पहुंची तो पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिससे दो पुलिकर्मी घायल हो गए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 18 Mar 2022 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2022 07:57 AM (IST)
सीएम धामी के क्षेत्र में होलिका दहन को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर पथराव से दो जवान घायल
होलिका दहन को लेकर यूपी सीमा से लगे गांव में बवाल

जागरण संवाददाता, खटीमा : उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सरपुडा गांव में होलिका दहन को लेकर बवाल हो गया। समझाने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।

prime article banner

महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खटीमा सीएम धामी का गृहक्षेत्र है। इसी सीट से वह दो बार विधायक रहे। इस बार 2022 के चुनाव में वह हार गए हैं।

17 मील पुलिस चौकी के अंतर्गत सरपुड़ा गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। गुरुवार रात को गांव में होलिका दहन होना था। पर होलिका दहन नहीं हो सका।

शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन कराया। इसके बाद  कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की। तो अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर ईट एवं पत्थरों पथराव कर दिया। स्वयं पर पथराव होता देख पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। अधिकांश जवानों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए।

इसके अलावा 31 वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सिर में गहरी चोट आई है। उसे एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया गया है। पथराव में एसआइ कैलाशदेव एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 

मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी जवानों को मौके पर बुला लिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें महिला आरक्षी दो कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.