Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2022: हल्द्वानी में विराजे गजानन, गणेशोत्सव को लेकर पहाड़ से मैदान तक मची धूम

Ganesh Chaturthi 2022 कुमाऊं में पहाड़ से मैदान तक गणेशोत्सव की धूम मच गई है। सार्वजनिक आयोजनों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ गणेशजी को विराजित किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पूरा माहौल गुंजायमान रहा। शहर में अगले पांच से सात दिन गणेश उत्सव की छटा बिखरेगी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: हल्द्वानी में विराजे गजानन, गणेशोत्सव को लेकर पहाड़ से मैदान तक मची धूम
शहर में अगले पांच से सात दिन गणेश उत्सव की धूम रहेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Ganesh Chaturthi 2022 विघ्न हरकर मंगल कराने वाले भगवान गणेश बुधवार को पंडालों से लेकर घरों तक विराजित हो गए। सार्वजनिक आयोजनों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ गणेशजी को विराजित किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पूरा माहौल गुंजायमान रहा। शहर में अगले पांच से सात दिन गणेश उत्सव की धूम रहेगी।

loksabha election banner

वैश्य महासभा की ओर से रामलीला मैदान में मूर्ति स्थापित की गई। मिट्टी की बनी मूर्ति को दिनेशपुर से लाया गया है। मूर्ति स्थापना से पहले बप्पा के भक्तों ने ढोल, बैंड के साथ लंका भवन से राम भवन तक शोभायात्रा निकाली।

पंडित विवेक शर्मा ने यजमान बद्री प्रसाद गुप्ता, सुधीर जैन से सपत्नीक पूजा कराकर प्राण प्रतिष्ठा कराई। यहां वैश्य महासभा अध्यक्ष आलोक शारदा, महामंत्री भवानी शंकर नीरज, देवेंद्र केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनय लाहोटी, सुशील अग्रवाल, रामबाबू जायसवाल, युवा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सुषमा वाष्र्णेय, सीमा देवल आदि शामिल रहे।

साध्य सत्र में हरि शास्त्री ने प्रवचन किया। बच्चों ने कथक की प्रस्तुति दी। सुर साधना संगीत एवं कला समिति, मां सरस्वती नृत्य कला केंद्र, स्वरांगना, भावना डांस ग्रुप, शिशु भारती विद्यालय, शौर्य डांस ग्रुप के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

मंगलपड़ाव प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने समता आश्रम गली से कृष्णा मैरिज हाल तक शोत्रायात्रा निकाली। पंडित विवेक शर्मा ने पूजन कराया। मुख्य यजमान धर्मेंद्र गुप्ता, हेमंत साहू, अनिल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि गणेश उत्सव मानव सेवा को समर्पित रहेगा।

रुपेंद्र नागर के संचालन में हुए कार्यक्रम में नंदकिशोर लाला जायसवाल, गंगा जायसवाल, सुनील गुप्ता, अमित आसवानी, शिव कपूर, हिमांशु मिश्रा, विपिन साहू, मदन जोशी, हरीश नाथ गोस्वामी, दीपांशु शर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, दीपा जायसवाल, प्रीति आर्या आदि मौजूद रहे।

सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से रेलवे बाजार में पंडाल सजाया गया है। अध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि मूर्ति को कोल्हापुर से लाया गया है। नव युवक संघ ने महाराष्ट्र से लाई गई मूर्ति को हिमालया फार्म में स्थापित किया है।

आज के कार्यक्रम

हिमालया फार्म : महिला संकीर्तन एवं झांकी

रेलवे बाजार : नृत्य प्रतियोगिता

कृष्णा मैरिज हाल : सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामलीला मैदान : प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.