Move to Jagran APP

पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में पिता ने की फायरिंग, गोली लगने से बेटा गंभीर NAINITAL NEWS

पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में फायर करना पिता को भारी पड़ गया। गोली पुत्र के पीठ पर जा लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 09:46 AM (IST)
पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में पिता ने की फायरिंग, गोली लगने से बेटा गंभीर NAINITAL NEWS
पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में पिता ने की फायरिंग, गोली लगने से बेटा गंभीर NAINITAL NEWS

गदरपुर (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में फायर करना पिता को भारी पड़ गया। गोली पुत्र के पीठ पर जा लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

loksabha election banner

ग्राम कुशालपुर सकैनिया निवासी मक्खन सिंह के घर पर शनिवार को बच्चों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। मक्खन के पिता सरदूल सिंह ने भी बच्चों को डांटा फटकारा। बच्चों के डांटे जाने से खफा मक्खन की पत्नी परमजीत ने पति को फोन पर सूचना दी। स्थानीय फैक्ट्री में काम करने गए मख्खन सिंह ड्यूटी छोड़कर घर आ गए। आते ही वह पिता सरदूल सिंह से लडऩे लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि मक्खन ने अपने पिता सरदूल सिंह को कमरे में बंद कर दिया। पिता ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। उसी कमरे में 12 बोर की बंदूक रखी थी। बंद किए जाने से गुस्साए सरदूल सिंह ने बंदूक उठाकर खिड़की से गोली चला दी। गोली बाहर खड़े मक्खन सिंह की पीठ पर जा लगी। गोली चलने से परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल मक्खन को रुद्रपुर के नारायण अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि मक्खन की पत्नी की ओर से ससुर सरदूल सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही असलाह लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी एसएसपी को भेजी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.