बिंदुखत्ता तिवारी नगर में निकला छह फीट का सांप
बिंदुखत्ता तिवारी नगर निवासी मनोज सिंह मेहता के घर के अंदर सोमवार रात सांप दिखाई दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:47 PM (IST)
लालकुआं: बिंदुखत्ता तिवारी नगर निवासी मनोज सिंह मेहता के घर के अंदर सोमवार रात सांप दिखाई दिया। जिससे स्वजनों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों द्वारा डाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी को सूचना दी। मौके पर वन बीट अधिकारी भुवन चंद्र तिवारी व कुंदन सिंह मेवाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद छह फीट लंबे जहरीले सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें