उम्रकैद की सजा पाए हत्या के दोषी छह कैदियों को बापू की 150वीं जयंती पर रिहाई का तोहफा
सेंट्रल जेल और संपूर्णानंद खुली जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों को राष्टपिता की महात्मा गांधी की 150वीं पर रिहाई का तोहफा मिला है।
सितारगंज (ऊधमसिंहनगर) जेएनएन : सेंट्रल जेल और संपूर्णानंद खुली जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे छह कैदियों को राष्टपिता की महात्मा गांधी की 150वीं पर रिहाई का तोहफा मिला है। रिहा किए गए सभी कैदी 14 साल से ज्यादा की सजा काट चुके हैं। सभी हत्या के जुर्म में अारोपित हैं।
आजाद होन वाले बंदियों में चार ऊधमसिंह नगर, एक बागेश्वर व एक पिथौरागढ़ जिले का है। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि राज्यपाल ने छह कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है। इसी के तहत उन्हें सोमवार को जेल से आजाद कर दिया गया। सभी हत्या में सजा काट रहे थे।
उन्होंने बताया की खुली जेल से मनोहर सिंह निवासी नौतरा पट्टी डुगरीपंत, बेरी नाग पिथौरागढ़ व भगवान सिंह निवासी इटौवा बाजपुर ऊधमसिंह नगर को रिहा किए गए। केन्द्रीय कारागार से ऊधमसिंह नगर के गदरपुर देवरिया नारायण पुर के दिलीप सिंह, बागेश्वर के भिटाल गांव हाल निवासी कांडा पडाव के बहादुर राम, ऊधम सिंह नगर के किच्छा बंडिया निवासी जगदीश सिंह उर्फ दीपा व मंजीत सिंह शामिल हैं।
आज एक कैदी होगा आजाद
जेल अधीक्षक ने बताया कि गांधी जंयती पर एक और कैदी को आजाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊधमङ्क्षसह नगर का रहने वाला रिजवान मंसूरी पांच साल की सजा काट चुका है।