कोरोना से मुक्ति को दत्तात्रेय मंदिर में होगा शिवा शक्ति यज्ञ
रामपुर रोड स्थित श्री दत्तात्रेय मंदिर में वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज की ओर से विश्व कल्याण के लिए शिव-शिवा शक्ति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित श्री दत्तात्रेय मंदिर में वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज की ओर से विश्व कल्याण के लिए शिव-शिवा शक्ति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दो से आठ दिसंबर तक चलने वाले इस यज्ञ के दौरान पुरुष सूक्त, श्री सूक्त का एक हजार पाठ भी किया जाएगा।
स्वामी परेशयति महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेद पाठ के साथ-साथ हवन, श्रीमद् भागवत का पाठ व कथा होगी। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक पूजन और हवन होगा। प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। जिसमें संतो द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। बताया कि आयोजन के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन और मास्क पहनना जरूरी होगा। विश्व व देश कोरोना माहामारी से मुक्त हो, इस उद्देश्य से यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। महामारी से बचने के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा अति आवश्यक है। जो कि केवल यज्ञ से मिल सकती है। ऐसे में विश्व कल्याण के लिए 'सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया' की भावना से यज्ञ किया जाएगा। गंगा स्नान को चित्रशिला घाट पर उमड़ी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों ने गंगा स्नान कर मनोकामना मांगी। इस दौरान शिव, गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं को पवित्र जल भी चढ़ाया गया। गंदगी से पटा घाट
देखरेख के अभाव में चित्रशिला घाट की दुर्दशा देखने को मिली। घाट के समीप कई जगहों पर मृत जानवरों के अवशेष और पूजन सामग्री बिखरी पड़ी दिखाई दी।