Move to Jagran APP

शशि व सत्यपाल की रचना ब्रिटिश वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड में दर्ज, जानें क्‍या है उपलब्‍ध‍ि

जैन धर्म के श्वेतांबर पंथ के दसवें संत आचार्य महाप्रज्ञ पर केंद्रित देश-विदेश के रचनाकारों की 1121 रचनाओं से संकलित किताब महाप्रज्ञ को ब्रिटिश वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 07:17 PM (IST)
शशि व सत्यपाल की रचना ब्रिटिश वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड में दर्ज, जानें क्‍या है उपलब्‍ध‍ि
शशि व सत्यपाल की रचना ब्रिटिश वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड में दर्ज, जानें क्‍या है उपलब्‍ध‍ि

हल्द्वानी, जेएनएन : जैन धर्म के श्वेतांबर पंथ के दसवें संत आचार्य महाप्रज्ञ पर केंद्रित देश-विदेश के रचनाकारों की 1121 रचनाओं से संकलित किताब महाप्रज्ञ को ब्रिटिश वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नैनीताल जिले के रामनगर निवासी डॉ. शशि जोशी और लालकुआं के सत्यपाल सिंह सजग की रचनाएं भी ग्रंथ में सम्मिलित हैं। दोनों का प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं।

loksabha election banner

सत्यपाल सिंह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत कबूलपुर गांव के रहने वाले हैं और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं में कार्यरत हैं। हिंदी, संस्कृत समेत चार भाषाओं में स्नातक हैं। हास्य, व्यंग्य विधा में काव्य रचते हैं। उनकी दो कविता संग्रह प्रकाशित हैं। रामनगर की डाॅ. शशि एलटी हिंदी की शिक्षिका हैं। गजल, कविता लिखने वाली शशि की पांच पुस्तकें प्रकाशित हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं। पेयजल निगम कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.