पहली बार हल्द्वानी पहुंचे कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सत्याल, यूनियन से सौंपा मांग पत्र
भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक यूनियन ने श्रमिकों से संबंधित समस्याओं को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के समक्ष उठाया है। शुक्रवार को हल्द्वानी आए सत्याल का यूनियन के अध्यक्ष हंस पांडे ने स्वागत करते हुए पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
हल्द्वानी, जेएनएन : भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक यूनियन ने श्रमिकों से संबंधित समस्याओं को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के समक्ष उठाया है। शुक्रवार को हल्द्वानी आए सत्याल का यूनियन के अध्यक्ष हंस पांडे ने स्वागत करते हुए पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
पांडे ने कहा कि श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाना स्वागत योग्य फैसला है। इस प्रक्रिया में कई जटिलताएं हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। जन सुविधा केंद्रों पर श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए मनमाना शुल्क वसूल किया जा रहा है। पंजीकरण होने के बाद श्रमिक कार्ड लेने के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र जाना पड़ता है। अब तो समय 14 केंद्र को बंद कर दिया गया है ऐसे में श्रमिकों को परेशानी होगी। बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
यूनियन ने यह मांग उठाई
- - श्रमिक सुविधा केंद्र (डब्ल्यूएफसी) सेंटर क्षेत्र के श्रम भवन में खोला जाए। प्रत्येक शहर में एक सेंटर हो।
- - श्रमिकों को कार्ड लेते समय यूपीआइ की जगह नकद भुगतान की सुविधा दी जाए।
- - बोर्ड की ओर से मिलने वाले लाभ के लिए समय सीमा तय हो।
- - श्रम पंजीयन व नवीनीकरण के लिए जन सुविधा केंद्र (सीएससी) का शुल्क एक समान तय हो।
- - ऑनलाइन आवेदन के लिए ओटीपी की व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए।