Move to Jagran APP

पर्युषण पर्व : 'परीक्षा में सत्य परेशान करेगा पर हारने नहीं देगा' NAINITAL NEWS

पर्युषण पर्व में पांचवां दिन उत्तम सत्य को समर्पित होता है। इस पर पंडित प्राशु ने कहा कि सत्य सिर्फ वाणी में नहीं जीवन में भी होना चाहिए।

By Edited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:06 AM (IST)
पर्युषण पर्व : 'परीक्षा में सत्य परेशान करेगा पर हारने नहीं देगा' NAINITAL NEWS
पर्युषण पर्व : 'परीक्षा में सत्य परेशान करेगा पर हारने नहीं देगा' NAINITAL NEWS
हल्द्वानी, जेएनएन : जीवन में सत्य से बढ़कर कुछ नहीं। सत्य साधना से शुरू होता है और साधनों से मर जाता है। सत्य की चर्चा नहीं, उसकी चर्या होनी चाहिए। पंडित प्राशु जैन शास्त्री ने रेलवे बाजार स्थित जैन मंदिर में प्रवचन के दौरान शनिवार को उत्तम सत्य का महत्व बताते हुए ये बातें कहीं।

पर्युषण पर्व में पांचवां दिन उत्तम सत्य को समर्पित होता है। इस पर पंडित प्राशु ने कहा कि सत्य सिर्फ वाणी में नहीं, जीवन में भी होना चाहिए। झूठ मन में पैदा होता है और मुंह से प्रकट होता है। मौन धारण करने से कोई सत्यवादी नहीं हो जाता, क्योंकि व्यक्ति भले मुंह से कुछ न बोले, लेकिन झूठ मन से पैदा होता रहता है। सत्यवादी को मुख और मन, दोनों में सच्चा होना चाहिए, पर जब झूठ सम्मानित होता है और सत्य अपमानित, तो सारी दुनिया झूठ की ओर आकर्षित हो जाती है। इससे बचने की जरूरत है। इससे पहले मंदिर में अभिषेक, पूजन हुआ। सायंकाल आरती व प्रवचन हुए। इसके बाद कौन बनेगा धर्म शिरोमणि प्रतियोगिता हुई। यहां मधु जैन, सिल्की जैन, चारु जैन, रश्मि जैन, मोना जैन, निधि जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन, मोहित जैन, शोभित जैन, जेके जैन, महेंद्र जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : नंदा देवी महोत्सव : कन्या पूजन व सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, आज नगर भ्रमण पर निकाला जाएगा मां का डोला

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.