नाबालिग बेटी के लिए बाप बना हैवान, एक साल से लूट रहा था अस्मत
रामपुर रोड क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक मजदूर पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Edited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 03:01 PM (IST)
v style="text-align: justify;">हल्द्वानी, [जेएनएन]: हल्द्वानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता एक साल से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के एक गांव का है। जहां हैवान बना पिता नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिता के उत्पीड़न से परेशान किशोरी अगस्त में घर छोड़कर भाग गर्इ और एक घर में काम कर अपना गुजारा करने लगी।
मंगलवार को मजदूर बेटी को लेने के लिए पहुंच गया। लेकिन बेटी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसपर मजदूर ने हंगामा शुरू कर दिया। घबराई किशोरी ने एक परिचित महिला को बताया कि उसका पिता एक साल से मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी शोषण से परेशान होकर वह घर से भाग आई थी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि नाबालिग की परिचित महिला की तहरीर पर आरोपित मजदूर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित मजदूर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पांच साल से नाबालिग बेटी के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था। पत्नी कई साल पहले मजदूर को छोड़कर चली गई।
किशोरी से दुष्कर्म में ग्रामीण को सात साल की सजा
वहीं, हल्द्वानी में धारी तहसील के एक दूरस्थ गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनीष पांडे ने फैसला सुनाते हुए युवक को दोषी करार दिया और सात साल की सजा सुनाते हुए 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना 17 नवंबर 2017 को हुई थी। किशोरी घास काटने जंगल गई थी। इसी दौरान गांव के ही पान सिंह ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले तो पत्थर मारकर किशोरी को जख्मी किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें