Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस में भी हरीश रावत-डॉ. इंदिरा हृदयेश का मुकाबला

यूथ कांग्रेस के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस के हाईकमान में भी अपने गुट के युवा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दिलाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।

By Edited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 05:04 PM (IST)
यूथ कांग्रेस में भी हरीश रावत-डॉ. इंदिरा हृदयेश का मुकाबला
यूथ कांग्रेस में भी हरीश रावत-डॉ. इंदिरा हृदयेश का मुकाबला

हल्द्वानी, नैनीताल [जेएनएन]: यूथ कांग्रेस के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मतदान की तिथि भी निर्धारित हो चुकी है। 10, 11 व 12 जुलाई को राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस के हाईकमान में भी अपने गुट के युवा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दिलाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।

loksabha election banner

इसके लिए सबसे अधिक चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश व पूर्व सीएम हरीश रावत गुट का नाम है। दोनों नेता अपने-अपने स्तर से सियासी बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। इन दोनों नेताओं के बीच की गुटबाजी कुछ दिन पहले तब खुलकर सामने आ गई थी, जब नैनीताल के हेम आर्य को नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नाराजगी जताई थी। इसलिए कि सरिता रावत गुट से जुड़ रही हैं। हालांकि इस बीच प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी दावेदारों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की थी, लेकिन यह कोशिश भी सफल नहीं हुई।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम सिंह रावत हैं, जो पूर्व सीएम हरीश रावत गुट के माने जाते रहे हैं। हल्द्वानी से गुरप्रीत प्रिंस को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश गुट का माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर सिंह भुल्लर भी दमदारी से डटे हैं। उन्होंने अपने स्तर से पूरा जोर लगाया है। हल्द्वानी से ही संगठन के तमाम पदों में रही डॉ. सुष्मिता पंत भी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। वोटरों को लुभाने के साथ ही बड़े नेताओं का आशीर्वाद लेने में जुटी है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग से पंकज भारती, हरिद्वार से नीलू कनौजिया, सलमा बेगम व काशीपुर से तबसुम चुनावी मैदान में उतरे हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से वोटरों को लुभाने में जुटे हैं। इसके लिए सबसे अधिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल हो रहा है। 

प्रदेश के बाहर से जुटे 250 कार्यकर्ता 

राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में यूथ कांग्रेस के चुनाव होंगे। इसके लिए दूसरे प्रदेशों के 250 कार्यकर्ता चुनाव को संपन्न कराने में जुटे हैं। 65 हजार वोटर हैं। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष पर छह, प्रदेश महासचिव पर 50, एसेंबली के लिए 201 और जिले की कार्यकारिणी के लिए 162 दावेदारों के भाग्य का फैसला करना है।

चुनाव चिह्न हुए आवंटित

यूथ कांग्रेस के राज्य निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कटारिया ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हो गए हैं। चुनाव पूरी पारदर्शिता से किए जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

यह भी पढ़ें: मान मर्यादा में रहें मंत्री और अधिकारी: हरक सिंह रावत

यह भी पढ़ें: सियासी गर्माहट के सिवा गैरसैंण में सब-कुछ ठंडा

यह भी पढ़ें: शिक्षिका उत्तरा के प्रकरण में सीएम के साथ खड़ा हुआ भाजपा संगठन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.