80 घंटे से आमरण अनशन पर डटे हैंआदोलनकारी संजय
गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत अन्य मांगों को लेकर संजय बिष्ट बीते 80 घंटे से आमरण अनशन में डटे हुए हैं।
संस, गरमपानी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत अन्य मांगों को लेकर संजय बिष्ट बीते 80 घंटे से आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। चेतावनी दी है कि जब तक मागे पूरी नहीं होगी आंदोलन समाप्त नहीं होगा। कई पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंच मागों को जायज बताया। आदोलनकारियों ने अब गरमपानी से पैदल जिला मुख्यालय स्थित कुमाऊं आयुक्त के कार्यालय तक नंगे पांव पदयात्रा का भी एलान कर दिया है। कहा कि मागों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा।
बाल रोग, हड्डी रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की माग को लेकर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले किए जा रहे आदोलन आमरण अनशन में तब्दील हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक 80 घटे से चोर्सा गाव निवासी संजय बिष्ट आमरण अनशन पर डटे हैं। संजय के स्वास्थ्य की जाच को मंगलवार को भी डाक्टर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि संजय का वजन करीब छह किलो कम हो गया है। बावजूद संजय ने पीछे न हटने का एलान कर दिया है। समिति पदाधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक मागे पूरी नहीं होंगी एक कदम पीछे नहीं हटाया जाएगा। आदोलनकारियों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीरता नहीं बरती जा रही। सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए लड़ी जा रही लड़ाई को मागे पूरी होने के बाद खत्म किया जाएगा। सर्वसम्मति से तय किया गया कि गरमपानी से नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित कुमाऊं आयुक्त के कार्यालय तक नंगे पांव पैदल यात्रा भी की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान पागकटारा त्रिलोक सिंह, प्रधान हरोली सुरेंद्र सिंह, उपप्रधान डोबा हरेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान सीम भगवत सिंह, पूर्व प्रधान घूना एनके आर्या, पूर्व ग्राम प्रधान छड़ा खैरना पूरन लाल साह, बिशन जंतवाल, केएल आर्या, राजेंद्र जलाल, बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, महेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, तरुण कोहली, प्रेम प्रकाश, उमेश टम्टा, मोहन लाल, महिपाल सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, हरीश गिरी, गिरीश चंद आर्य, पूरन लाल साह आदि थे।