विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोर्टल पर तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश का विकल्प नहीं, प्रक्रिया लटकी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:17 AM (IST)

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ पोर्टल में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के प्रवेश का विकल्प न होने से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

सुमित जोशी, हल्द्वानी । उच्च शिक्षा विभाग समर्थ पोर्टल के जरिये तीन राज्य विश्वविद्यालयों के प्रवेश से लेकर परीक्षा तक की प्रक्रिया को एक मंच पर तो ले आया, लेकिन अब भी सिस्टम में तमाम खामियां हैं। प्रदेश में वर्ष 2025 से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का संशोधित पाठ्यक्रम लागू होने के बावजूद पोर्टल को अपग्रेड नहीं किया गया है।

स्थिति यह है कि पोर्टल पर स्नातक तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश का विकल्प ही नहीं है, जिससे कालेजों को विषम सेमेस्टर की कक्षाओं में दाखिले देने में दिक्कत हो रही है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय, एसएसजे विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। 29 सितंबर को 114 राजकीय कालेज और पांच परिसरों में चुनाव होने हैं। इससे पहले यूजी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के एडमिशन लटके हुए हैं।

एमबीपीजी कालेज की ही बात करें, तो यहां 5000 से अधिक विद्यार्थी पोर्टल खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, चुनावी समर में छात्र नेताओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब विश्वविद्यालय से संपर्क तक समर्थ पोर्टल पर विकल्प शामिल कराने की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन, पोर्टल बनाने के दो वर्ष बाद भी व्यवस्था दुरुस्त न होना उच्च शिक्षा के सिस्टम को पटरी पर लाने के दावों की पोल खोल रहा है। साथ ही इससे जिम्मेदारों की गंभीरता का स्तर भी उजागर हो रहा है।

अभी तक परीक्षा पोर्टल के सहारे हो रहे प्रवेश
समर्थ पोर्टल को वर्ष 2024 से लागू किया गया है। प्राध्यापकों के अनुसार शुरुआत से ही इसमें यूजी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश का विकल्प नहीं है। ऐसे में कालेज फीस जमा करवाकर परीक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रवेश को सत्यापित करता आ रहे हैं, जिससे परीक्षा आवेदन के बाद कालेजों को विद्यार्थियों की असल स्थिति पता चल पाती है।

परीक्षा आवेदन में गड़बड़ी का भी कारण
विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरते समय विषय चयन का विकल्प दिया जाता है, जबकि यह आप्शन प्रवेश के दौरान दिया जाना चाहिए। इसी वजह से परीक्षा आवेदनों में गड़बड़ी सामने आती है। जिसके बाद परीक्षा के दौरान संशोधन के मामले आते हैं।

समर्थ पोर्टल को अपग्रेड करवाते हुए तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश का विकल्प जुड़वाया जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- प्रो. एएस उनियाल, संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा।