Move to Jagran APP

बागेश्वर और कपकोट सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, जानिए उम्मीदवारों के बारे में

समाजवार्दी पार्टी ने बागेश्वर और कपकोट विधानसभा से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बागेश्वर सीट से लक्ष्मी देवी और कपकोट विधानसभा से हरिराम शास्त्री को प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी के बाद सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:00 PM (IST)
बागेश्वर और कपकोट सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, जानिए उम्मीदवारों के बारे में
बागेश्वर और कपकोट सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, जानिए उम्मीदवारों के बारे में

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : समाजवार्दी पार्टी ने बागेश्वर और कपकोट विधानसभा से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बागेश्वर सीट से लक्ष्मी देवी और कपकोट विधानसभा से हरिराम शास्त्री को प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी के बाद सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

loksabha election banner

जानिए कैसे बनी टिकट के दावेदार

बागेश्वर विधानसभा से सपा ने पहली बार प्रत्याशी घोषित किए हैं। गरुड़ तहसील के जैंसर गांव निवासी लक्ष्मी देवी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह 2020 से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। इंटर मीडिएट हैं। उनकी उम्र 30 वर्ष है। पति मनोज कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में वह अपनी सास के साथ रहती हैं। उन्होंने इससे पूर्व कोई चुनाव नहीं लड़ा है। अन्य कोई दावेदार नहीं होने के कारण उनका टिकट हुआ। अब वह चुनाव प्रचार में जुटेंगी।

कपकोट से प्रत्याशी बने शास्त्री

कपकोट विधानसभा से सपा ने हरी राम शास्त्री को प्रत्याशी बनाया है। वह 1988 से राजनीति में हैं। पूर्व में बसपा में थे। 2012 में विधानसभा बागेश्वर से चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें लगभग साढ़े पांच सौ वोट मिले थे। इससे पूर्व जल्थाकोट जिपं सदस्य का चुनाव लड़े चुके हैं। जिसमें उन्हें 1375 वोट प्राप्त हुए। वह एमए, शास्त्री हैं। बागेश्वर तहसील के बहुली गांव के रहने वाले हैं। 2005 से सपा से जुड़े हैं। उनकी उम्र 72 वर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.