Move to Jagran APP

सलमान का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा..

पूर्व कानून व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम लोगों ने किसानों के हितों के लिए बहुत कुछ सोचा था।

By Edited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:06 PM (IST)
सलमान का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा..
सलमान का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा..
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पूर्व कानून व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम लोगों ने किसानों के हितों के लिए बहुत कुछ सोचा था। मनरेगा योजना इसका एक हिस्सा है। हम इस योजना से आगे किसानों को और सशक्त करना चाहते थे, लेकिन यह सरकार केवल घोषणा तक सीमित होकर रह गई। पूर्व कानून मंत्री निजी दौरे पर हैं। वह रविवार को व्यवसायी विरेंद्र चड्ढा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार के राफेल डील पर सवाल उठाया और कहा, अगर सरकार गलत नहीं है तो देश के सामने खुलकर क्यों नहीं बोलती। आखिर क्यों डील का जवाब देने से बच रही है। कौन सी ऐसी बात है जो छुपाना चाहती है। 126 मिसाइलें खरीदने की बात थी, लेकिन 26 ही क्यों खरीदे गए? ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में थे। बाबा हो या भाजपा, बार-बार अनावश्यक दबाव बनाते थे। कभी लोकपाल तो कभी कुछ और। अब खुद सरकार में हैं। लोकपाल पर कोई चर्चा तक नहीं हुई। ऐसे में यह सरकार कौन सी पारदर्शिता की बात करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों को राजनीति करनी चाहिए और जो दूसरों कामों में व्यस्त हैं, उन्हें वहीं काम करना चाहिए। सलमान ने कहा कि कांग्रेस मिशन 2019 के लिए जुट गई है। इस चुनाव में आम जन के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है। आप ने भवाली में बनाई कमेटी नैनीताल : आम आदमी पार्टी ने संगठन का भवाली नगर में विस्तार करते हुए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। रविवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप दुम्का की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमेटी सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं भविष्य में आप के कार्यक्रमों का संचालन करेगी। कमेटी में गिरीश आर्य, मुकेश कुमार, साजिद भाई, शुभम कुमार व मनीष कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष संदीप भट्नागर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल, महामंत्री महेश आर्य, डीएस नेगी, श्रीकांत घिल्डियाल,, सराफत अंसारी, मो. आरिफ, अरुण आदि मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.