कपड़े की रस्सी बनाकर फांसी पर लटक गया पेट्रोल पंप का सेल्समैन, गुुुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
घर में कपड़े की रस्सी बना कर पेट्रोल पंप में कार्यरत अधेड़ ने फांसी लगा ली। उसको लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
किच्छा, जेएनएन : घर में कपड़े की रस्सी बना कर पेट्रोल पंप में कार्यरत अधेड़ ने फांसी लगा ली। उसको लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। नर सिंह दास उम्र 50 वर्ष पुत्र आत्मराम दास निवासी ग्राम गिद्वपुरी किच्छा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था।
शनिवार सुबह वह छह बजे डयूटी पर गया और आठ बजे वापस लौट आया था। उसकी पत्नी आशा दोपहर में गांव के ही एक वृद्ध की मौत के बाद उसकी रस्म पगड़ी में किच्छा चली गई थी। सायं लगभग चार बजे जब वह गांव वापस लौटी तो घर में नरसिंह दास को फांसी पर लटके देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख सुन कर आस पड़ोस के लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आस पड़ोस के लोग शव को नीचे उतार रहे थे। नर सिंह दास ने कपड़े को उमेठ कर उसे रस्सी का रूप दिया और पंखे के कुंडे में डाल कर लटक किया। नर सिंह दास के दो बच्चे हैं। जिसमें वह बेटी नीलम की शादी झांसी उत्तर प्रदेश में कर चुका है और बेटा धीरज दुबई में नौकरी करता है। सब कुछ परिवार में सही चलने के बाद भी नर सिंह दास के फांसी लगाने को लेकर गांव के लोग अचरज में पड़ गए। लोगों का मानना है अधिक शराब सेवन की लत के कारण फांसी लगा ली। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें
प्रेम प्रसंग में परिजनों ने युवक को घर में किया बंद, प्रेमिका लगी भनक को हाे गया बखेड़ा